SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल

उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा का एक विवादित सवाल अब सड़क पर उतर आया है. लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बुलंदशहर निवासी दीपक शर्मा ने पेट्रोल पंप पर खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की. हुसैनगंज पुलिस ने समय रहते दीपक को हिरासत में ले लिया और बड़ा हादसा टल गया.

क्या था विवादित सवाल?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक प्रश्नपत्र की फोटो में एक सवाल था- "अवसर के अनुसार बदल जाने वाला." इसके चार विकल्प थे- सदाचारी, पंडित, अवसरवादी और निष्कपट. इस सवाल में 'पंडित' शब्द को नकारात्मक संदर्भ में इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए ब्राह्मण समाज में नाराजगी फैल गई.

FIR न लिखे जाने से भड़के दीपक

बुलंदशहर के दीपक शर्मा इस मामले में हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराने पहुंचे थे. लेकिन पुलिस द्वारा FIR न लिखे जाने से नाराज दीपक ने आपा खो दिया. उन्होंने पास के पेट्रोल पंप पर खुद पर डीजल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश की. दीपक का कहना था- ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है. हुसैनगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया.

बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर यह भी पढ़ें: बस्ती को CM Yogi Adityanath का तोहफा, भद्रेश्वरनाथ मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर

CM योगी ने लिया सख्त एक्शन

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी भर्ती बोर्डों के चेयरपर्सन्स को सख्त निर्देश जारी किए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ऐसा कोई सवाल नहीं होना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की मर्यादा को ठेस पहुंचे. CM ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां बिल्कुल स्वीकार्य नहीं होंगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 Mar 2026 By Vikas kumar

SI भर्ती परीक्षा विवाद: लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश, पेट्रोल पंप पर दीपक शर्मा ने खुद पर डाला डीजल

उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा का एक विवादित सवाल अब सड़क पर उतर आया है. लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बुलंदशहर निवासी दीपक शर्मा ने पेट्रोल पंप पर खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की. हुसैनगंज पुलिस ने समय रहते दीपक को हिरासत में ले लिया और बड़ा हादसा टल गया.

क्या था विवादित सवाल?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक प्रश्नपत्र की फोटो में एक सवाल था- "अवसर के अनुसार बदल जाने वाला." इसके चार विकल्प थे- सदाचारी, पंडित, अवसरवादी और निष्कपट. इस सवाल में 'पंडित' शब्द को नकारात्मक संदर्भ में इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए ब्राह्मण समाज में नाराजगी फैल गई.

FIR न लिखे जाने से भड़के दीपक

बुलंदशहर के दीपक शर्मा इस मामले में हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराने पहुंचे थे. लेकिन पुलिस द्वारा FIR न लिखे जाने से नाराज दीपक ने आपा खो दिया. उन्होंने पास के पेट्रोल पंप पर खुद पर डीजल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश की. दीपक का कहना था- ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है. हुसैनगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया.

CM योगी ने लिया सख्त एक्शन

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी भर्ती बोर्डों के चेयरपर्सन्स को सख्त निर्देश जारी किए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ऐसा कोई सवाल नहीं होना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की मर्यादा को ठेस पहुंचे. CM ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां बिल्कुल स्वीकार्य नहीं होंगी.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/lucknow/si-recruitment-exam-controversy-attempt-to-commit-suicide-in-lucknow/article-25025
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है