बस्ती में कैलाश मान सरोवर यात्रा से लौटे कुलवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री ने भेंट किया एक लाख का चेक

बस्ती में कैलाश मान सरोवर यात्रा से लौटे कुलवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री ने भेंट किया एक लाख का चेक
बस्ती में कैलाश मान सरोवर यात्रा से लौटे कुलवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री ने भेंट किया एक लाख का चेक

 कैलाश मान सरोवर यात्रा से लौटे बादशाही अखाड़ा के सरदार कुलवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में एक लाख रूपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया.

कुलवेन्द सिंह नाथुला दर्रा मार्ग से कैलाश मान सरोवर यात्रा करने वाले प्रथम सिख है. उन्होने सरकार के व्यवस्था की सराहना करते हुये बताया कि उनकी टीम में उत्तर प्रदेश से 6 सदस्य थे और विपरीत  परिस्थितियों में भी यात्रा सुखद रही. उन्होेने युवा पीढी का आवाहन किया कि वे युवा अवस्था में धार्मिक स्थानों की यात्रा करें इससे उनके जीवन में रचनात्मक बदलाव आयेगा.

उन्होने बताया कि लोक भवन में कैलाश मान सरोवर सेवा समिति के अध्यक्ष के.के. सिंह और आनन्द पाल निवेडिया, डा. आर.एस.  भदौरिया ने उत्तर प्रदेश से  कैलाश मान सरोवर की यात्रा करने वाले 555 यात्रियांें का स्वागत कर उत्साह बढाया. 

Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है