प्रधानमंत्री मोदी की राह पर अखिलेश! चुनाव से पहले यूपी में अपनाया ये तरीका
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बड़े-बड़े कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स के साथ बैठक की थी. उस दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत और युवाओं तक पहुंच को लेकर चर्चा हुई थी. अब इसी रास्ते पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं.
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करीब 100 यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की.
सकारात्मक कंटेंट बनाने की अपील
बैठक में अखिलेश यादव ने कंटेंट क्रिएटर्स से कहा कि वे अपने वीडियो और पोस्ट में गाली-गलौज या नकारात्मक भाषा का इस्तेमाल न करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा कंटेंट बनाएं जो समाज के लिए अच्छा संदेश दे और लोगों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करे.
सोशल मीडिया की जिम्मेदारी समझने पर जोर
अखिलेश यादव ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का असर बहुत तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में कंटेंट बनाने वालों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि सकारात्मक कंटेंट से ही एक मजबूत और भरोसेमंद ऑडियंस तैयार होती है.
यह भी पढ़ें: ईद और नवरात्रि के बीच सीएम योगी आज करेंगे अधिकारियों संग बैठक, दे सकते हैं ये दिशा-निर्देशकिसी प्रकार का भुगतान नहीं
बैठक में शामिल हुए कंटेंट क्रिएटर्स ने बताया कि इस कार्यक्रम में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई पेमेंट या आर्थिक लाभ नहीं दिया गया. यह बैठक सिर्फ संवाद और विचार साझा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी.
लखनऊ में फिर होगी बड़ी बैठक
बैठक के बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया की जल्द ही लखनऊ में सकारात्मक सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स के साथ एक और बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके लिए पहले से सूचना दी जाएगी ताकि अलग-अलग जगहों से लोग इसमें शामिल हो सकें. बैठक के बाद कई कंटेंट क्रिएटर्स ने बताया कि अखिलेश यादव ने उन्हें साफ संदेश दिया कि समाज को बेहतर बनाने वाले कंटेंट पर ही ध्यान देना चाहिए.
प्रधानमंत्री मोदी की राह पर अखिलेश! चुनाव से पहले यूपी में अपनाया ये तरीका
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बड़े-बड़े कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स के साथ बैठक की थी. उस दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत और युवाओं तक पहुंच को लेकर चर्चा हुई थी. अब इसी रास्ते पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं.
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करीब 100 यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की.
सकारात्मक कंटेंट बनाने की अपील
बैठक में अखिलेश यादव ने कंटेंट क्रिएटर्स से कहा कि वे अपने वीडियो और पोस्ट में गाली-गलौज या नकारात्मक भाषा का इस्तेमाल न करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा कंटेंट बनाएं जो समाज के लिए अच्छा संदेश दे और लोगों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करे.
सोशल मीडिया की जिम्मेदारी समझने पर जोर
अखिलेश यादव ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का असर बहुत तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में कंटेंट बनाने वालों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि सकारात्मक कंटेंट से ही एक मजबूत और भरोसेमंद ऑडियंस तैयार होती है.
किसी प्रकार का भुगतान नहीं
बैठक में शामिल हुए कंटेंट क्रिएटर्स ने बताया कि इस कार्यक्रम में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई पेमेंट या आर्थिक लाभ नहीं दिया गया. यह बैठक सिर्फ संवाद और विचार साझा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी.
लखनऊ में फिर होगी बड़ी बैठक
बैठक के बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया की जल्द ही लखनऊ में सकारात्मक सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स के साथ एक और बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके लिए पहले से सूचना दी जाएगी ताकि अलग-अलग जगहों से लोग इसमें शामिल हो सकें. बैठक के बाद कई कंटेंट क्रिएटर्स ने बताया कि अखिलेश यादव ने उन्हें साफ संदेश दिया कि समाज को बेहतर बनाने वाले कंटेंट पर ही ध्यान देना चाहिए.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है