UP SI पेपर में ‘पंडित’ वाले सवाल के बाद नया बवाल! वाराणसी में अभ्यर्थी का कलावा काटने का दावा

UP SI पेपर में ‘पंडित’ वाले सवाल के बाद नया बवाल! वाराणसी में अभ्यर्थी का कलावा काटने का दावा
UP SI पेपर में ‘पंडित’ वाले सवाल के बाद नया बवाल! वाराणसी में अभ्यर्थी का कलावा काटा

उत्तर प्रदेश में SI भर्ती परीक्षा को लेकर पहले ही विवाद खड़ा हो चुका है. परीक्षा के सामान्य हिंदी के एक प्रश्न में दिए गए विकल्पों में “पंडित” शब्द आने पर कई अभ्यर्थियों और संगठनों ने आपत्ति जताई थी. जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया था.

इसी बीच अब वाराणसी से एक और मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आरोप है कि परीक्षा के दौरान एक पुलिसकर्मी ने अभ्यर्थी का कलावा काट दिया, जबकि भर्ती बोर्ड की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि अभ्यर्थियों के धार्मिक चिन्हों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि को नहीं काटा जाएगा.

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस तरह के धार्मिक चिन्हों को न काटने के निर्देश पहले से ही सभी अधिकारियों को दिए गए थे.

बस्ती-सिद्धार्थनगर का सफर होगा आसान, 62 करोड़ से चौड़ी हो रही 20 KM लंबी सड़क यह भी पढ़ें: बस्ती-सिद्धार्थनगर का सफर होगा आसान, 62 करोड़ से चौड़ी हो रही 20 KM लंबी सड़क

बोर्ड के अनुसार वाराणसी के इस प्रकरण में एक पुलिसकर्मी द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किया गया है, जिसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त वाराणसी को पत्र जारी कर दिया गया है.

यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद यह भी पढ़ें: यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है