UP Politics: बसपा में फिर होंगे बड़े बदलाव! आकाश आनंद की माफी के बाद मायावती ने दिए ये संकेत

mayawati bsp chief

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी पार्टी में बदलाव के संकेत दिए हैं. उनके यह संकेत ऐसे वक्त में आए हैं जब बसपा से निष्कासित नेता और मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगी है. हालांकि मायावती ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को माफी नहीं मिलेगी.

बसपा चीफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- आकाश आनन्द द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने व सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बीएसपी पार्टी व मूवमेन्ट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय.

उत्तराधिकार के प्रश्न पर पूर्व सीएम ने लिखा कि वैसे अभी मैं स्वस्थ्य हूँ और जब तक पूरी तरह से स्वस्थ्य रहूँगी, मान्यवर कांशीराम जी की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के लिए पूरे जी-जान व तन्मयता से समर्पित रहकर कार्य करती रहूंगी. ऐसे में मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. मैं अपने निर्णय पर अटल हूँ व रहूँगी.

UP में अब स्थायी DGP की बारी! रेस में यह नाम सबसे आगे यह भी पढ़ें: UP में अब स्थायी DGP की बारी! रेस में यह नाम सबसे आगे

उन्होंने लिखा कि वैसे पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश अपनी तमाम गलतियों के लिए माफी माँगने व आगे ऐसी गलती नहीं करने को लेकर वह लोगों से लगातार सम्पर्क करता रहा है और आज उसने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानते हुए अपने ससुर की बातों में अब आगे नहीं आने का संकल्प व्यक्त किया है. 

प्रधानमंत्री मोदी की राह पर अखिलेश! चुनाव से पहले यूपी में अपनाया ये तरीका यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की राह पर अखिलेश! चुनाव से पहले यूपी में अपनाया ये तरीका

बसपा चीफ ने लिखा कि किन्तु आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गलतियाँ अक्षम्य हैं. उन्होंने गुटबाजी आदि जैसी घोर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ आकाश के कैरियर को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसलिए उनको माफ करने व पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नहीं पैदा होता है

गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन यह भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Apr 2025 By Bhartiya Basti

UP Politics: बसपा में फिर होंगे बड़े बदलाव! आकाश आनंद की माफी के बाद मायावती ने दिए ये संकेत

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी पार्टी में बदलाव के संकेत दिए हैं. उनके यह संकेत ऐसे वक्त में आए हैं जब बसपा से निष्कासित नेता और मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगी है. हालांकि मायावती ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को माफी नहीं मिलेगी.

बसपा चीफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- आकाश आनन्द द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने व सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बीएसपी पार्टी व मूवमेन्ट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय.

उत्तराधिकार के प्रश्न पर पूर्व सीएम ने लिखा कि वैसे अभी मैं स्वस्थ्य हूँ और जब तक पूरी तरह से स्वस्थ्य रहूँगी, मान्यवर कांशीराम जी की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के लिए पूरे जी-जान व तन्मयता से समर्पित रहकर कार्य करती रहूंगी. ऐसे में मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. मैं अपने निर्णय पर अटल हूँ व रहूँगी.

उन्होंने लिखा कि वैसे पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश अपनी तमाम गलतियों के लिए माफी माँगने व आगे ऐसी गलती नहीं करने को लेकर वह लोगों से लगातार सम्पर्क करता रहा है और आज उसने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानते हुए अपने ससुर की बातों में अब आगे नहीं आने का संकल्प व्यक्त किया है. 

बसपा चीफ ने लिखा कि किन्तु आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गलतियाँ अक्षम्य हैं. उन्होंने गुटबाजी आदि जैसी घोर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ आकाश के कैरियर को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसलिए उनको माफ करने व पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नहीं पैदा होता है

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/up-politics-changes-in-bsp-again-mayawati-gave-indications-after-akash-anand-apology/article-19146
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है