Basti News: टेट की अनिवार्यता के सवाल को लेकर शिक्षकों द्वारा पातीः भेजने का अभियान जारी
टेट की अनिवार्यता समाप्त किये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.), नेता प्रतिपक्ष भारत और यूपी को शिक्षकों की पाती भेजेने का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा. शिक्षकों ने पाती भेजकर मांग किया कि टेट की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाय.
यह जानकारी देेते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि गुरूवार को परशुरामपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार द्विवेदी, अंकित कुमार, दुर्गेश कुमारी महेश कुमार, सुरेेन्द्र कुमार तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, धनपाल, शशि शुक्ला, महेन्द्र प्रताप पाण्डेय, दुवौलिया अध्यक्ष रामपाल चौधरी , मंत्री त्रिलोकी नाथ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, राजेश चौधरी विनय कुमार सुनील पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, रवींद्रनाथ, दिनेश वर्मा आदि के नेतृत्व में टेट अनिवार्यता के विरोध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और प्रधानमंत्री को भेजा गया. बताया कि जनपद के सभी विकास खण्डों में चरणबद्ध ढंग से शिक्षकों की पाती भेजने का सिलसिला अनवरत जारी है.
संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पदाधिकारी हस्ताक्षर कराने के साथ ही आगामी 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस और 3 मई को लखनऊ मंें आयोजित महारैली में हिस्सा लेेने के लिये प्रेरित कर रहे हैं. शिक्षकों की पाती पर हस्ताक्षर कराकर सम्बंधित को डाक और ई मेल से भेजा जा रहा है. इसके साथ ही जनपद के अनेक अनेक हिस्सों में शिक्षकांे द्वारा पाती भेजी जा रही है. सफलता मिलने तक आन्दोलन जारी रहेगा .
यह जानकारी देते हुये जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्डों में शिक्षक पाती भेजने का अभियान जारी रखे हुये हैं.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है