यूपी के इस जिले में तीन दिन नहीं 5-5 घंटे नहीं रहेगी बिजली, चार्ज कर लें मोबाइल, लैपटॉप

Ayodhya News:

यूपी के इस जिले में तीन दिन नहीं 5-5 घंटे नहीं रहेगी बिजली, चार्ज कर लें मोबाइल, लैपटॉप
ayodhya electricity

UP Electricity News: उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या के लोक निर्माण विभाग ने घोषणा किया है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राम की पैड़ी में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित खंभों और तारों को हनुमान गुफा से रामघाट चौराहे तक स्थानांतरित किया जाएगा. इस कार्य के लिए, 1 सितंबर से 3 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति में विराम आएगा.

प्रदीप कुमार वर्मा जो की विद्युत वितरण खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता है उन्होंने जानकारी दी है कि "पोल और लाइन हटाने के कारण विद्युत उपकेंद्र राम की पैड़ी से जुड़ने वाले अगल-बगल के इलाकों की आपूर्ति पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है."

अयोध्या में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लालबाग पर वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) परिवर्तित करने हेतु 2 सितंबर को सवेरे 11 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए बिजली की कटौती रहेगी. इसके अंतर्गत वजीरगंज, अश्वनीपुरम, जनौरा, नेवातीपुरा, वजीरगंज केवटहिया, चेलछावनी, लालबाग, कुम्हार टोला, लक्ष्मीसागर, फतेहगंज, सुभाषनगर, महाजनी टोला, ऋषि टोला, कसाबबाड़ा, पुरानी सब्जी मंडी, बहेलिया टोला और उपकेंद्र लालबाग के अगल-बगल के इलाकों की बिजली पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी.

On

About The Author