लखनऊ मेट्रो सेकेंड फेज को मिली रफ्तार, चारबाग से बसंतकुंज तक जल्द शुरू होगा निर्माण

लखनऊ मेट्रो सेकेंड फेज को मिली रफ्तार, चारबाग से बसंतकुंज तक जल्द शुरू होगा निर्माण
लखनऊ मेट्रो सेकेंड फेज को मिली रफ्तार, चारबाग से बसंतकुंज तक जल्द शुरू होगा निर्माण

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठने जा रहा है. शहर के पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ने वाला मेट्रो का सेकेंड फेज अब जमीन पर उतरने के करीब है. तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले कुछ महीनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

केंद्र के सहयोग से मिलेगी नई गति

लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण को केंद्र सरकार की आर्थिक मदद से मजबूती मिलेगी. इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1450 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी तय की गई है. टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और धनराशि की पहली किस्त मिलने के बाद काम शुरू करने की तैयारी है. माना जा रहा है कि अगले 3 महीने के भीतर चारबाग से बसंतकुंज के बीच निर्माण कार्य दिखाई देने लगेगा.

कुल लागत और फंडिंग का खाका

चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो सेकेंड फेज की कुल अनुमानित लागत करीब 5801 करोड़ रुपये है. इस रकम का एक हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देंगे, जबकि शेष राशि बैंकों से ऋण के रूप में ली जाएगी। करीब 2900 करोड़ रुपये का लोन प्रस्तावित है। सरकारें न सिर्फ अपनी हिस्सेदारी देंगी, बल्कि ऋण व्यवस्था में भी सहयोग करेंगी।

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

11 किलोमीटर से ज्यादा का नया रूट

सेकेंड फेज के अंतर्गत करीब 11.16 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी. इस पूरे कॉरिडोर पर कुल 12 नए मेट्रो स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित है. अधिकारियों के मुताबिक इस चरण को पूरा करने के लिए लगभग 5 साल का समय तय किया गया है. प्रोजेक्ट से जुड़े ग्राउंड सर्वे और जियोटेक्निकल सर्वे पहले ही पूरे किए जा चुके हैं.

यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस

स्टेशन की लोकेशन में हो सकता है बदलाव

चारबाग, मेडिकल कॉलेज और चौक जैसे प्रमुख इलाकों में बनने वाले स्टेशनों की लोकेशन को लेकर थोड़ा बदलाव संभव है. मेट्रो अधिकारी बताते हैं कि ये स्टेशन मुख्य चौराहों से करीब 500 मीटर आगे या पीछे बनाए जा सकते हैं, ताकि ट्रैफिक और तकनीकी जरूरतों को बेहतर तरीके से संभाला जा सके.

योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार? यह भी पढ़ें: योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार?

कहां बनेंगे भूमिगत और एलिवेटेड स्टेशन

  • इस कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाए जायेंगें. इनमें से 7 स्टेशन भूमिगत होंगे और 5 एलिवेटेड.
  • भूमिगत स्टेशनों में चारबाग, गौतमबुद्धनगर, अमीनाबाद, पांडेगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक शामिल हैं.
  • वहीं ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज में एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं.

3 चरणों में होगा निर्माण

मेट्रो सेकेंड फेज का काम 3 हिस्सों में पूरा किया जाएगा.

  • पहले चरण में बसंतकुंज क्षेत्र में करीब 40 एकड़ जमीन पर मेट्रो डिपो बनाया जाएगा.
  • दूसरे चरण में एलिवेटेड ट्रैक और स्टेशन खड़े किए जाएंगे.
  • अंतिम चरण में भूमिगत सेक्शन और अंडरग्राउंड स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा.
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।