यूपी के इन 51 गांवों के किसानों को मिलेगा लाखों का मुआवजा, गांव से गुजर रहा बहुत बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट
UP News: उत्तर प्रदेश में वाराणसी से मछलीशहर नेशनल हाईवे 731 बी का काम पूरी ताकत के साथ चल रहा है. 650 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस हाईवे प्रोजेक्ट के तहत वाराणसी से भदोही, दुर्गागंज, जंघई के रास्ते मछलीशहर तक रोड बनेगी. भदोही के 51 गांवों के रास्ते यह हाईवे गुजरेगा. इसका काम दो फेज में होगा. पहले फेज 30 और दूसरे फेज में 21 गांवों से होकर यह हाईवे गुजरेगा. इसके लिए 105 हेक्टेयर जमीन दिया जाएगा.जिसके एवज में किसानों को कुल 207 करोड़ रुपया मुआवजा दिया जाएगा. अभी तक 80 फीसदी से अधिक किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है.
हाईवे के फेज 2 में डुडवी धर्मपुरी व रेवड़ापरसपुर में जमीनों के डॉक्यूमेंट्स के चलते कुछ रुकावट आ रही थी. इस संबंध में डीएम विशाल सिंह ने किसानों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी दिक्कतों का समाधान कर जल्द से जल्द मुआवजा देने का निर्देश भी दिया है.
बीते दिनों राजस्व अधिकारी भी लेखपालों के साथ जमीनों के डॉक्यूमेंट्स की जांच करने में जुटे रहे. NHAI वाराणसी की निगरानी में हो रहे हाईवे का काम तेजी से चल रहा है. वाराणसी से कपसेठी के बीच सड़क का काम प्रगति पर है वहीं मोरवा पुल समेत कई अन्य पुलियों का निर्माण किया जा रहा है. बताया गया कि कुछ ही दिनों में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू होगा.
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है