UP Mein Barish: यूपी के इन जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट, गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका
UP Me Barish: 8 और 9 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान में वृद्धि देखी गई है साथ ही उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में केवल हल्की बूंदाबांदी देखी गई है। इस कारण पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है, उत्तर प्रदेश में स्थित कानपुर में 36 डिग्री सेल्सियस तथा प्रयागराज में 35.8 डिग्री सेल्सियस, बलिया में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जिसके कारण थोड़ी गर्मी देखी गई है अभी तक पूरे उत्तर प्रदेश में वर्षा होने के कारण मौसम ठंडा था।
मौसम विभाग द्वारा अलर्ट घोषित किया गया है, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश तथा अन्य शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित बहराइच, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बलरामपुर, कुशीनगर, गोंडा और महाराजगंज जैसे शहरों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है।
उत्तर प्रदेश में स्थित जिलों में आज का तापमान :-
* वाराणसी - 36 डिग्री सेल्सियस
* लखनऊ - 34 डिग्री सेल्सियस
* आगरा - 34 डिग्री सेल्सियस
* अयोध्या - 32 डिग्री सेल्सियस
* बस्ती - 34 डिग्री सेल्सियस
* गोरखपुर - 34 डिग्री सेल्सियस
* देवरिया - 32 डिग्री सेल्सियस
* गोंडा - 34 डिग्री सेल्सियस
* बहराइच - 36 डिग्री सेल्सियस
* बाराबंकी - 31 डिग्री सेल्सियस
* गाजियाबाद - 32 डिग्री सेल्सियस
* फतेहपुर - 36 डिग्री सेल्सियस
* सिद्धार्थनगर - 34 डिग्री सेल्सियस
* आजमगढ़ - 34 डिग्री सेल्सियस
* कानपुर - 34 डिग्री सेल्सियस
* प्रयागराज - 36 डिग्री सेल्सियस
* गाजीपुर - 34 डिग्री सेल्सियस
* मऊ - 34 डिग्री सेल्सियस
* कुशीनगर - 34 डिग्री सेल्सियस
* अंबेडकर नगर - 34 डिग्री सेल्सियस
* संत कबीर नगर - 34 डिग्री सेल्सियस
* सोनभद्र - 29 डिग्री सेल्सियस
* जौनपुर - 36 डिग्री सेल्सियस
* मथुरा - 33 डिग्री सेल्सियस
* रायबरेली - 34 डिग्री सेल्सियस
* झांसी - 34 डिग्री सेल्सियस
* मिर्जापुर - 36 डिग्री सेल्सियस
* बलिया - 34 डिग्री सेल्सियस
* अलीगढ़ - 33 डिग्री सेल्सियस
* मेरठ - 32 डिग्री सेल्सियस
* मुजफ्फरनगर - 32 डिग्री सेल्सियस
* कन्नौज - 35 डिग्री सेल्सियस