उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इन प्रस्ताव को मिल गई मंजूरी
उत्तर प्रदेश विकास कार्यों में सबसे तेज
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिन मंगलवार को लोग भवन में कैबिनेट की मीटिंग की है इस कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों को मंजूरी दी गई है पूर्व में अग्नि वीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी की भर्ती में लगभग 20% प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है इस दौरान इसमें आयु सीमा से भी छूट दे दी जाएगी अब कैबिनेट की बैठक में एमएसएमई, पर्यटन उच्च शिक्षा, औद्योगिक विकास, नगर विकास तमाम विभिन्न विभागों में प्रस्ताव को मंजूरी पर मोहर लगती जा रही है.
इसके साथ-साथ अब शहरों में हरियाली बढ़ाने को अर्बन ग्रीन नीति के माध्यम से मंजूरी दी जा चुकी है ओडीओपी योजना के अंतर्गत परियोजना लागत में एक करोड रुपए की राशि बढ़ाने मार्जिन मनी की सीमा बढ़ाने सहित कई प्रकिया किये जा चुके हैं. अब ओडीओपी में नए उत्पाद कनेक्ट किए जाएंगे. इस माध्यम से नई ओडीओपी नीति 2.0 योजना के तहत प्रस्ताव पारित हो चुका है. इस दौरान राशन की दुकानों पर अब अन्नपूर्णा भवन निर्माण तैयार करवाया जाएगा अब इसमें गोदाम भी होंगे करीब करीब 2000 भवन अभी निर्माण अधीन है.
कैबिनेट बैठक में ली गई प्रमुख प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश में अब डाटा सेंटर नीति 2021 के तहत निवेशक मेंसर्स एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डाटा सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अब ग्रेड लाइनें द्वारा विद्युत आपूर्ति का लाभ के संबंध में प्रस्ताव पारित हो चुका है प्रदेश में निजी क्षेत्र के अंतर्गत महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय और अयोध्या प्रदेश की स्थापना के संबंध में शासन स्तर पर से हरी झंडी प्राप्त हो चुकी है
इस दौरान निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 के तहत जिला गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, गाजियाबाद यूपी की स्थापना के प्रस्ताव के संदर्भ में प्रस्ताव पास हो चुका है. कपिलवस्तु सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर के भवन निर्माण में इस संबंध में प्रस्ताव पारित हो गया है. इस बैठक में एक कंपनी को लेटर आफ कंफर्ट दिए जाने तथा पांच कंपनियों को सब्सिडी देने के लिए प्रस्ताव पारित हो चुका है इसी दौरान नोएडा में हल्दीराम स्नैक्स निर्माण योजना में मंजूरी प्राप्त हो चुकी है जिसमें हल्दीराम 662 करोड रुपए की लागत निवेश करेगी.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।