यूपी में गर्मी की छुट्टियाँ बढ़ी, देखें नई तारीख़

यूपी में गर्मी की छुट्टियाँ बढ़ी, देखें नई तारीख़
Uttar Pradesh News

यूपी में भीषण गर्मी और गर्म हवाएं को लेकर राज्य में अब बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाली कक्षाएं गर्मी की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया. इस छुट्टी के बढ़ाने का निर्णय छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया. 

भयंकर गर्मी की वजह से छुट्टियों में इजाफा

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने आठवीं तक के विद्यार्थियों का गर्मी की छुट्टी को लेकर 15 दिन में बढ़ोतरी की गई है जिसमें अब स्कूल 15 जून से खुलने थे लेकिन अब आठवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आगामी 30 जून तक बंद करने का आदेश पारित किया गया है. अब इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने दिन शुक्रवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि भयंकर गर्मी में विद्यार्थियों को बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.

जिसमें अध्यापक और कर्मचारियों को 16 जून से समय सारणी के अनुसार ही स्कूल आना जाना होगा. सचिव की तरफ से जारी पत्र के माध्यम से परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय में 20 मई से 15 जून तक गर्मी का अवकाश घोषित करवाया गया था वर्तमान समय में अधिक गर्मी और हिट वेव की वजह से 30 जून तक अध्यापन कार्य छात्र छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे अब 1 जुलाई से पढ़ाई लिखाई का कार्य के लिए विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य होगी.

UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट यह भी पढ़ें: UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

देश में बढ़ रहा है तापमान

पूरे उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है इधर लगातार 1 सप्ताह से भीषण गर्मी का भयंकर रूप लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त करके रख चुका है 11:00 से 5:00 के बीच में जो भी बाहर सड़क पर निकल रहा है उसका चेहरा गर्म हवा की चपेट की वजह से लाल होता दिखाई दे रहा है अब 7 जून से लगातार दिन प्रतिदिन तापमान में 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास वृद्धि हो रही है रात में टेंपरेचर का तापमान 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है प्रयागराज में जून में टेंपरेचर न्यूनतम 39.5 और 28.3 डिग्री जांच किया जा चुका है.

सुबह करीब 8:00 से ही आसमान से आग के गोले गिरना जैसा महसूस होने लगता है इस पर्सेंट गर्मी में एयर कंडीशन और कलर पूरी तरह से हार मान चुके हैं मकान की छत पर रखी पानी की टंकी और नदी नालों का पानी उबाल मार रहा है इस समय पानी छूने की हिम्मत लोगों की नहीं हो रही है करीब 7 जून से ही तापमान में अधिक 43.8 और 44 डिग्री आसपास देखा जा रहा है इससे पूर्व में 6 जून को 41 डिग्री सेल्सियस नापा गया था.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।