Cm Yogi Adityanath in Siddharthnagar : सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान- 1 जून से जिले में शुरू होगा 18+ वैक्सीनेशन
आज उत्तर प्रदेश में सिर्फ 58,000 एक्टिव कोविड केस -Cm Yogi Adityanath
सीएम ने कहा कि प्रदेश में टेस्ट एवं ट्रीटमेंट को लेकर व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया है. प्रदेश में अब तक 4.80 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं. आशंका व्यक्त की जा रही थी कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा एक्टिव केस होंगे. हमने कोविड प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया. आज उत्तर प्रदेश में सिर्फ 58,000 एक्टिव कोविड केस रह गए हैं. प्रदेश में रिकवरी रेट 95% से अधिक हो गया है
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में टेस्टिंग क्षमता निरंतर बढ़ाई जा रही है. प्रदेश में बीते 24 घंटों में 3.47 लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए गए हैं. निगरानी समितियां गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग का कार्य कर रही हैं. लक्षणयुक्त लोगों को मेडिसिन किट वितरित की जा रही हैं. RRT लक्षणयुक्त लोगों का एंटीजन टेस्ट कर रही है. संदिग्ध लोगों के RT-PCR टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं. इसका परिणाम है कि पिछले 26-27 दिनों में एक्टिव केसों में लगभग 85% तक की गिरावट आई है
सीएम ने कहा कि सरकार कोविड पर नियंत्रण पाने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है. उत्तर प्रदेश में आज सिर्फ 3,200 पॉजिटिव केस आए हैं. इससे प्रतीत होता है कि हमारा अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से बचाव हेतु वैक्सीन सुरक्षा कवच है. जनपद सिद्धार्थनगर में 01 जून से 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के सभी लोगों हेतु वैक्सीन उपलब्ध होगी.
सीएम ने कहा कि थर्ड वेव में बच्चों पर सबसे अधिक असर होने की आशंका जताई जा रही है. इसके दृष्टिगत हम लोगों ने अभी से हर जनपद में PICU के गठन की कार्यवाही शुरू कर दी है. सिद्धार्थनगर के CHC में मिनी PICU के निर्माण के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं. हर जनपद में हम मेडिसिन किट देने की कार्यवाही शुरू करने जा रहे हैं, जिससे समय पर उपचार की व्यवस्था हो सके. साथ ही नजदीकी इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर में बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसकी भी तैयारियां चल रही हैं.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है