Shashank Singh IPL: गोरखपुर से शशांक ने मचाई धूम, बने IPL 2024 के Sixer King, जानें- इनके बारे में सब कुछ
IPL 2024 Sashank Singh Profile
Punjab Kings (PBKS) के लिए मिडिल लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए, सिंह का अपनी टीम पर खास असर हैअब तक नौ मैचों में (बुधवार को सीएसके के खिलाफ पंजाब के मैच से पहले), सिंह ने 65 से अधिक की औसत और लगभग 183 की स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाए हैं.
लेकिन बनाए गए रनों से अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने किस तरह से रन बनाए. उनके तरीके से अक्सर पंजाब के पक्ष में फैसले आए.Gujarat Titans (GT) के खिलाफ सीजन के चौथे मैच में, सिंह ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9वें ओवर में क्रीज पर आए. तब उनकी टीम 4 विकेट खोकर 70 रन पर थी. इसके बाद 29 गेंदों में 61 रन की पारी और आशुतोष शर्मा 17 गेंदों में 31 रनों ने टीम को चार मैचों में दूसरी जीत दिलाई.
उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर निवासी शशांक इससे पहले कई टीमों में थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इतना ही नहीं साल 2024 के IPL के लिए जब टीमें प्लेयर्स खरीद रहीं थीं तब प्रीति जिंटा ने उन्हें दूसरा शशांक समझ कर अपनी टीम में शामिल कर लिया. जब तक प्रीति को अपनी गलती का एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
PBKS के बीते मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ, सिंह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, 13वें ओवर में पंजाब का स्कोर 178-2 था और 261 के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे. सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (108) दूसरे छोर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. सिंह 28 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे, उनके आठ छक्कों ने पंजाब की पारी में कुल 24 रन बनाए. PBKS ने आठ गेंद बाकी रहते आठ विकेट से जीत हासिल की. मौजूदा सीजन में यह सफलतम चेज माना जा रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
वागार्थ सांकृत्यायन
संपादक, भारतीय बस्ती
वागार्थ सांकृत्यायन एक प्रतिबद्ध और जमीनी सरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। भारतीय बस्ती के संपादक के रूप में वे खबरों को सिर्फ़ घटनाओं की सूचना तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उनके सामाजिक और मानवीय पक्ष को भी उजागर करते हैं।
उन्होंने भारतीय बस्ती को एक मिशन के रूप में विकसित किया है—जिसका उद्देश्य है गांव, कस्बे और छोटे शहरों की अनसुनी आवाज़ों को मुख्यधारा की मीडिया तक पहुंचाना। उत्तर प्रदेश की राजनीति, समाज और संस्कृति पर उनकी विशेष पकड़ है, जो खबरों को गहराई और विश्वसनीयता प्रदान करती है