यूपी के इन गाँव में योजनाओं को लेकर समीक्षा, JCB से काम नहीं करवाये प्रधान
निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कलेक्टर सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नियम पुनरीक्षण समिति की समीक्षा मीटिंग सभापति धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज की अगुवाई में आयोजित हुआ है और सहकुशल संपन्न हुआ. इस मीटिंग के दौरान विभाग वार समीक्षा कर सभापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतरने के लिए और पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का दिशा निर्देश जारी किया है.
इस मीटिंग में सभापति ने सदस्यों से प्रश्नों का निस्तारण जल्द से जल्द करने तथा संबंधित विभाग द्वारा सदस्यों को अवगत कराने का दिशा निर्देश दे दिया गया है इसी बीच राजस्व विभाग की समीक्षा में सभापति ने धारा 24, 116 तथा 38 के वादों का समय से निस्तारण करने को आदेश पारित किया है. पत्थर नसब के मामलों में कड़ाई से अनुपालन और तोड़फोड़ तथा उखाड़ने वाले के खिलाफ अब उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा चुका है. अब धारा 198 के तहत किसने की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए तथा गांव में चौपाल लगाकर राजस्व संबंधी वादों का निस्तारण करवाने की आदेश पारित किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें: यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसलाअनियमिताओं के खिलाफ उठाया गया ठोस कदम
एडीएम वित्त और राजस्व शासन का मनसा यह है कि चौपाल आयोजन करके आगे की कार्रवाई की जाए. इस दौरान चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएमओ को अवैध चिकित्सालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सत प्रतिशत इलाज सुनिश्चित करने का शासन स्तर पर आदेश जारी करवाया गया है सभापति ने आगे बताया है कि चिकित्सालय आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग है किसी भी तरीके से ना करें तथा मरीजों से केवल वास्तविक इलाज का ही भुगतान लिया जाए
यह भी पढ़ें: LPG Crisis: अब यूपी में संकट! कई जिलों में एलपीजी की कमी का दावा, अखिलेश बोले- यही हाल रहा तो...इसी दौरान लोक निर्माण विभाग को जनप्रतिनिधियों के सड़क संबंधित प्रस्तावों को जल्द से जल्द शासन को भेजने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से जल्द से जल्द प्रेषित करने का दिशा निर्देश दिया गया इसी दौरान जल निगम से पाइपलाइन के लिए काटी गई सड़कों की मानक के अनुरूप मरम्मत तथा सीडीओ को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने को आवश्यक रूप से कहा गया है प्रधानमंत्री और सीएम आवास योजना के अंतर्गत सदस्यों के प्रस्तावों का सत्यापन जल्द से जल्द निस्तारण करने की आदेश दिया गया है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।