मुंबई-बेंगलुरु ही नहीं, बस्ती में भी LPG की कमी? लंबी कतारों ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

Basti News

मुंबई-बेंगलुरु ही नहीं, बस्ती में भी LPG की कमी? लंबी कतारों ने बढ़ाई लोगों की टेंशन
मुंबई-बेंगलुरु ही नहीं, बस्ती में भी LPG की कमी? लंबी कतारों ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

बस्ती शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे स्टेशन के पास स्थित भारत गैस की रत्नाकर एजेंसी पर इन दिनों सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके कारण गैस लेने पहुंचे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

एजेंसी पर रोजाना बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन सिलेंडर कम होने के कारण कई लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे घरों में खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है.

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि वे पिछले एक हफ्ते से लगातार लाइन लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. लोगों का कहना है कि एजेंसी पर सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है और परिचित लोगों को बिना लाइन के ही गैस दे दी जा रही है, जबकि घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.

बस्ती के शिक्षकों ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को भेजी टेट अनिवार्यता समाप्ति की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती के शिक्षकों ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को भेजी टेट अनिवार्यता समाप्ति की मांग

रेलवे स्टेशन के पास होने के कारण इस एजेंसी पर शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोग भी गैस लेने आते हैं. सिलेंडर की कमी के चलते यहां रोज लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों में नाराजगी भी है.

बस्ती में बड़ा बीमा घोटाला! जिंदा आदमी को दिखाया मृत, पत्नी के खाते में पहुंच गई लाखों की रकम यह भी पढ़ें: बस्ती में बड़ा बीमा घोटाला! जिंदा आदमी को दिखाया मृत, पत्नी के खाते में पहुंच गई लाखों की रकम

उपभोक्ताओं ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके.

Basti News: टेट के सवाल को लेकर 20 शैक्षिक संगठनों ने बनाया महासंघ, भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: टेट के सवाल को लेकर 20 शैक्षिक संगठनों ने बनाया महासंघ, भेजा ज्ञापन

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है