Basti News: टेट के सवाल को लेकर 20 शैक्षिक संगठनों ने बनाया महासंघ, भेजा ज्ञापन

Basti News: टेट के सवाल को लेकर 20 शैक्षिक संगठनों ने बनाया महासंघ, भेजा ज्ञापन
Basti News: टेट के सवाल को लेकर 20 शैक्षिक संगठनों ने बनाया महासंघ, भेजा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में टेट की अनिवार्यता समाप्त किये जाने को लेकर निर्णायक संघर्ष का निर्णय लिया गया. बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि टेट के सवाल को लेकर प्रदेश स्तर पर 20 शैक्षिक संगठनों का एक सामूहिक अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का गठन किया गया है. इसके बैनर तले  9 मार्च से शिक्षक की पाती राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.), नेता प्रतिपक्ष भारत और यूपी को पत्र भेजा जा रहा है.

दूसरे चरण में 13 अप्रैल को प्रेस क्लब बस्ती में बैठक के बाद कम्पनीबाग से जिलाधिकारी कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा. तृतीय चरण में 3 मई को  राजधानी लखनऊ में आयोजित महारैली में बस्ती के शिक्षक हिस्सा लेंगे और चौथे चरण में मानसून सत्र में संसद का घेराव का निर्णय लिया गया है. बैठक के बाद अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ द्वारा राष्ट्रपति सहित सम्बंधित ज्ञापन भेजा गया.


यह जानकारी देते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि बैठक में अटेवा के अध्यक्ष तौव्वाब अली, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय, टी.एस.सी.टी. अध्यक्ष प्रमोद ओझा, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला संयोजक अजय कुमार वर्मा आदि ने कहा कि अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की एकजुटता से टेट समस्या का समाधान होगा. बैठक में मुख्य रूप से अभय सिंह यादव, स्कन्द मिश्र, दिवाकर सिंह,

Basti News: कांशीराम जयंती में हिस्सा लेने 15 को लखनऊ जाने की तैयारी यह भी पढ़ें: Basti News: कांशीराम जयंती में हिस्सा लेने 15 को लखनऊ जाने की तैयारी

इन्द्रसेन मिश्र, चन्द्रभान चौरसिया, विनोद यादव, आनन्द सिंह, मारूफ खान, नरेन्द्र दूबे, राजीव पाण्डेय, सतीश शंकर शुक्ल, ओम प्रकाश पाण्डेय, सुखराज गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, शैल शुक्ल, संजय यादव, सन्तोष शुक्ल, राजेश चौधरी, इजहास्ल हक, विनय करूण, रामपाल चौधरी, त्रिलोकीनाथ, सुनील पाण्डेय, रविन्द्रनाथ, आशुतोष पाण्डेय, भैयाराम राव, अरविन्द पाण्डेय, कृष्ण कुमार वर्मा, आंेकार चौधरी, नरेन्द्र पाण्डेय, मुक्तिनाथ  वर्मा, फैजान अहमद, वैभव कन्नौजिया, दिनेश वर्मा, चन्द्रिका सिंह, प्रणव मिश्र, राजेश कुमार, सत्य प्रकाश पाठक, देवेन्द्र वर्मा, भरतराम, शोभाराम, अभिराम वर्मा, ज्ञानदास चौधरी के साथ ही विभिन्न संगठनोे के पदाधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहे. 

बस्ती में 100 गांवों की महिलाओं को बड़ी मदद, महिला दिवस पर मनीष मिश्रा ने दी 1-1 लाख की पहली किस्त यह भी पढ़ें: बस्ती में 100 गांवों की महिलाओं को बड़ी मदद, महिला दिवस पर मनीष मिश्रा ने दी 1-1 लाख की पहली किस्त

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है