यूपी के इस जिले में बनेगी नई सड़क, इस जिले की दूरी होगी कम
इस सड़क के निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपये का खर्च हो सकता है. इस प्रस्तावित रूट में से 1700 मीटर जमीन किसानों की निजी है, जिसके लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. सरकार ने कुल 28 करोड़ रुपये मुआवजे के लिए स्वीकृत किए हैं.
4 महीने पूर्व 6 करोड़ रुपये की पहली किस्त किसानों को वितरित की जा चुकी है. इसके बाद, अब हाल ही में 12 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त सरकार द्वारा जारी की गई है, जिसमें से 75% राशि का वितरण भी पूरा हो चुका है. जिन किसानों से जमीन ली गई है, उनसे बैनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जैसे ही पूरी मुआवजा राशि वितरित हो जाएगी, सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
मंझावली पुल भले ही बन चुका हो, परंतु ग्रेटर नोएडा की तरफ कोई समुचित सड़क नहीं होने के कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. वर्तमान में यह रास्ता कच्चा और खराब स्थिति में है, जिससे वाहनों की आवाजाही में भारी कठिनाई होती है, बरसात के दिनों में यह मार्ग बेहद खतरनाक हो जाता है.
फिलहाल फरीदाबाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा या गाजियाबाद जाने के लिए यात्रियों को दिल्ली होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे कई घंटे बर्बाद होते हैं. यही वजह है कि आम लोग इस रूट पर यात्रा करने से मना करते हैं. हालांकि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो अगले एक साल के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की सीधी सड़क कनेक्टिविटी बेहतर व साकार हो सकती है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।