लखनऊ के चिनहट CHC में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, निरीक्षण के बाद दिए सख्त निर्देश
पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे
अस्पताल पहुंचते ही बृजेश पाठक सबसे पहले पर्चा बनवाने वाली लाइन में खड़े हो गए. उन्होंने वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली.
मरीजों से पूछी इलाज की स्थिति
इसके बाद डिप्टी सीएम पैथोलॉजी और दंत रोग कक्ष के बाहर पहुंचे. वहां खड़े लोगों से उन्होंने पूछा कि उन्हें समय पर इलाज मिल रहा है या नहीं और अस्पताल की सेवाओं को लेकर क्या दिक्कतें हैं.
गैलरी में बैठी महिलाओं से की बातचीत
सीएचसी की गैलरी में बेंच पर बैठी महिलाओं से भी बृजेश पाठक ने बातचीत की. एक बुजुर्ग महिला से उन्होंने पूछा कि वह कितनी देर से इलाज के इंतजार में बैठी हैं और उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हो रही.
यह भी पढ़ें: यूपी में पत्रकारों, शिक्षकों और अधिवक्ताओं समेत इन लोगों को घर देगी सरकार , CM योगी का ऐलानइमरजेंसी वार्ड का भी लिया जायजा
डिप्टी सीएम इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में भी पहुंचे और वहां की व्यवस्था को देखा. उन्होंने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया. जब बृजेश पाठक पैथोलॉजी कक्ष के अंदर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है