यूपी के इस जिले में किसानों के जमीन कि होगा भूमि अधिग्रहण, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा एयरपोर्ट

यूपी के इस जिले में किसानों के जमीन कि होगा भूमि अधिग्रहण, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा एयरपोर्ट
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाली लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना पर तेज़ी से कार्य किया जा रहा है. यूपीडा (UPIDA) ने एक्सप्रेस-वे के रूट पर कुल 830 पिलर लगाने का काम शुरू कर दिया है. इन पिलर्स की सहायता से जमीन का चिन्हांकन किया जा रहा है जिससे जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

परियोजना में आ गई रफ्तार 

लिंक एक्सप्रेस-वे की योजना ने रफ्तार पकड़ लिया है, अब इसका निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो चुका है. यह एक्सप्रेस-वे जेवर एयरपोर्ट से शुरू होकर गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा, जिससे ट्रैफिक कम होगा और आवाजाही काफी आसान हो जाएगी.

कहां-कहां लगाए जा रहे हैं पिलर

यूपीडा ने सिकंदराबाद और खुर्जा तहसीलों में एलाइमेंट के अनुसार पिलर लगाने शुरू कर दिए हैं. ये पिलर सामान्यतः हर 100 मीटर की दूरी पर लगाए जा रहे हैं.

जिधर रूट में मोड़ आता है, वहां पिलर 50 मीटर के अंतराल पर लगाए जा रहे हैं. कुल मिलाकर 830 पिलर लगाए जाएंगे, जिससे रूट की सही दिशा निश्चित की जा सके.

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी शुरू 

पिलर लगने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके लिए यूपीडा द्वारा चिन्हित की गई जमीन को मार्क किया जा रहा है जिससे किसानों और जमीन मालिकों से संपर्क कर उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके.

कहां से कहां तक बनेगा एक्सप्रेस-वे

यह लिंक एक्सप्रेस-वे लाडपुर (स्थाना तहसील) में गंगा एक्सप्रेस-वे के 44वें किलोमीटर से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के 30वें किलोमीटर तक निर्मित किया जाएगा. इस पूरे ट्रैक की लंबाई और दिशा पहले से निश्चित की गई है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।