यूपी में स्थित इस जिले में नगर निगम की नई पहल से शहरवासियों को होगा लाभ, 12 करोड़ रुपए का निवेश

यूपी में स्थित इस जिले में नगर निगम की नई पहल से शहरवासियों को होगा लाभ, 12 करोड़ रुपए का निवेश
यूपी में स्थित इस जिले में नगर निगम की नई पहल से शहरवासियों को होगा लाभ, 12 करोड़ रुपए का निवेश

उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित गोरखपुर के नगर निगम की बड़ी पहल के अंतर्गत शहर के लगभग 3 से 4 लाख नागरिकों को अब मूलभूत सेवाओं का सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है. नगर निगम ने सिविल लाइंस क्षेत्र में निर्मित किए गए जोनल कार्यालय-3 में अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा प्रारंभ हो गई है. यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो अब तक ऐसी सेवाओं के लिए नगर निगम मुख्यालय के चक्कर काटने को मजबूर थे. नवनिर्मित कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की तैनाती पूरी कर ली गई है और डिजिटल सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट की सुविधा भी चालू कर दी गई है. परंतु, अभी अन्य आवश्यक सुविधाओं की शुरुआत नहीं हो सकी है, जिसके लिए नागरिकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

इस जोनल कार्यालय का सीधा लाभ शहर के 16 वार्डों के लोगों को मिलेगा. जिन वार्डों को इस सेवा से जोड़ा गया है, उनमें न सिर्फ घनी आबादी वाले मोहल्ले शामिल हैं, बल्कि वे क्षेत्र भी हैं जो अब तक नगर निगम की मुख्यधारा से कुछ हद तक कटे हुए थे. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्यालय आने वाले समय में एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन सेंटर के रूप में कार्य करेगा, जहां नागरिकों को एक ही स्थान पर कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे समय और संसाधनों की भी बचत होगी.

जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने पूर्वी गोरखपुर के नागरिकों की सहूलियत के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र में गोरखपुर क्लब के सामने एक 3 मंजिला अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर को निर्मित कराया है, जिसकी लागत करीब 12 करोड़ रुपये निश्चित की गई है. यह अत्याधुनिक केंद्र, जोन-3 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के निवासियों के लिए काम करेगा और धीरे-धीरे इसमें विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाओं को जोड़ा जाएगा जैसे संपत्ति कर का मूल्यांकन व भुगतान, सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का समाधान, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क निर्माण एवं मरम्मत आदि. हालांकि, फिलहाल केवल जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की सुविधा ही शुरू की गई है. 

यह भी पढ़ें: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से नाराज सीएम योगी, जांच के निर्देश

वार्डों और उनके अंतर्गत आने वाले निवासियों को इस सुविधा का लाभ प्राप्त होगा:-

यह भी पढ़ें: अयोध्या और गोंडा के बीच सफर आसान, 273 करोड़ से बनेगा सेतु

  • वार्ड 33 - नरसिंहपुर: नरसिंहपुर, निजामपुर, भरपुरवा, घासीकटरा
  • वार्ड 47 - महात्मा ज्योतिबा फुले नगर: दिलेजाकपुर, हजारीपुर, नियामतचक, बक्शीपुर (आंशिक)
  • वार्ड 48 - धर्मशालाबाजार: धर्मशाला बाजार, जटेपुर दक्षिणी
  • वार्ड 49 - बेनीगंज रुद्रपुर: दीवान बाजार, रूद्रपुर, गाजी रौजा
  • वार्ड 60 - कल्याणपुर: कल्याणपुर, रूस्तमपुर, काजीपुर कला, बिन्दटोला, रमदत्तपुर, बुलाकीपुर
  • वार्ड 52 - विजय चौक: पुर्विलपुर, जटेपुर दक्षिणी, बक्शीपुर (आंशिक)
  • वार्ड 55 - बंधू सिंह नगर: इलाहीबाग, तिवारीपुर (आंशिक), घोसीपुर, दाउदचक
  • वार्ड 59 - आत्माराम नगर: जाफराबाजार, अंधियारीबाग (आंशिक), अबूबाजार, इस्लामचक
  • वार्ड 61 - साहबगंज: ईस्माइलपुर, खूनीपुर (आंशिक), घासीकटरा (आंशिक), खोखरटोला, नसीराबाद
  • वार्ड 62 - माया बाजार: मियां बाजार (आंशिक)
  • वार्ड 65 - कृष्ण मोहन पांडेय नगर: अलहदादपुर, मियांबाजार (आंशिक), मेवातीपुर उर्फ चैनपुर
  • वार्ड 68 - महर्षि दधीचि नगर: तिवारीपुर (आंशिक), बहरामपुर उर्फ पिपरापुर, मोहनलालपुर
  • वार्ड 71 - आर्यनगर: अलीनगर उत्तरी, अलीनगर दक्षिणी, हुमांयुपुर दक्षिणी
  • वार्ड 72 - सिविल लाइन-2: सिविल लाइन (आंशिक), पड़हा, कालेपुर (आंशिक), बिलंदपुर (आंशिक)
  • वार्ड 73 - शिवाजी नगर: मिर्जापुर, घासीकटरा (आंशिक), मुंडेरीचक, रहमतनगर
  • वार्ड 79 - सिविल लाइन-1: सिविल लाइन (आंशिक), दाउदपुर (आंशिक)

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ ही महीनों में इस केंद्र को पूरी तरह से मल्टी-सर्विस हब के रूप में निर्मित किया जाएगा, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली और भी ज्यादा पारदर्शी होगा.

यह भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट की बैठक में पास हुए 16 बड़े प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखे यहाँ

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।