UP के इस जिले के डिपो को मिली 50 प्रीमियम वोल्वो बस, जाने रूट और क्या मिलेगी खास सुविधा
UPSRTC
नोएडा डिपो से अब यात्रियों के लिए एक नई सुविधा का आगाज होने जा रहा है। यहां से 50 एसी वोल्वो बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, जो पूरी तरह से लग्जरी होंगी। इसके साथ ही, 12 स्लीपर बसें भी उपलब्ध होंगी, जिनमें से 6 एसी और बाकी सभी नॉर्मल स्लीपर बसें रहेंगी। इन बसों के संचालन की तैयारी आने वाले साल मार्च से पहले कर ली जाएगी।
मनोज कुमार जो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के प्रबंधक हैं उन्होंने इस विषय पर जानकारी दी है कि "लगभग एक हफ्ते पुर्व नोएडा डिपो से 50 एसी वॉल्वो बसों के लिए मुख्यालय से रूट की मांगा गया था। अब रूट चार्ट को तैयार करके मुख्यालय को भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया इस समय चल रही है।"
अधिकारियों की माने तो रूट चार्ट तो तैयार कर लिया गया है, परंतु अभी तक टिकट प्राइस निर्धारित नहीं किया गया है। बसों के आने के बाद ही किराए का निर्धारण किया जाएगा। नोएडा डिपो से पहले केवल साधारण बसों का संचालन किया जाता था, लेकिन अब एसी वॉल्वो बसों के आने से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि यह नई सेवा अगले कुछ महीनों में यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
मोरना डिपो से साधारण बस सेवा अब रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगर किसी भी रूट पर रात 10 बजे या उससे ज्यादे समय पर यात्री डिपो पहुंचते हैं, तो उन्हें बस सेवा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, हरिद्वार, ऋषिकेश, बरेली, देहरादून, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, नोएडा से लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज के लिए स्लीपर बसों की भी व्यवस्था की गई है। वर्तमान में, नोएडा डिपो से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए कोई बस सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस स्थिति के कारण यात्रियों को बसों की तलाश में कौशांबी, आनंद विहार और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख बस स्टेशनों पर जाना पड़ रहा है।