यूपी के इस जिले में चलेगी वाटर मेट्रो, 14 किलोमीटर का जाने रूट और खास सुविधा
Water Metro UP
अयोध्या नगरी को मिली वाटर मेट्रो की सौगात सरकार के इस सराहनीय फैसले से देश विदेश पर्यटकों को मिलने जा रही है बड़ी राहत। वहीं सरयू नदी में पानी का प्रवाह बढ़ाकर वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी है। इसके लिए सरयू नदी में जल मार्ग का विकास करने और सुदृढ़ बनाने के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब सरयू नदी में वाटर मेट्रो के जरिए जलविहार का आनंद ले सकेंगे।
इसके लिए गुरुवार को भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा नदी में जल परिवहन की समीक्षा के साथ निरीक्षण किया गया। भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन विजय कुमार ने बताया कि भारत सरकार का मुख्य प्रयास रहा है कि देश में जलमार्गों का विकास हो। जिससे पैसेंजर की आवाजाही बढ़े और अधिक से अधिक संख्या संसाधन चल सकें।
तकनीकी सहायक बी गुप्ता ने बताया कि सरयू के किनारे संत तुलसी घाट से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वाटर मेट्रो करीब 14 किलोमीटर का सफर गुप्तार घाट तक तय करेगी। साथ ही प्रदूषण भी न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। जल मार्ग में पानी की भरपूर व्यवस्था हो इसके लिए यहां जल्द ही ड्रेजर से पानी की मात्रा को बढ़ाने का काम होगा। इसकी मशीन रवाना की जा चुकी है। जिससे नदी के अधिक से अधिक संसाधन चल सकें। इन्हें कुछ संख्या में सरकार और कुछ प्राइवेट लोग चलाएंगे जिससे यहां रोजगार बढेगा और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जिसमें एक साथ लगभग 50 यात्री जलविहार का आनंद उठा सकेंगे पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इस वाटर मेट्रो का संचालन किया जाएगा अयोध्या में चलाई जाने वाली वॉटर मेट्रो में 50 सीटें हैं जिसे दोनों किनारों पर स्थापित किया किया गया है।