कांग्रेस का बड़ा कदम: यूपी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए फूंकेगी बिगुल!
कांग्रेस का एलान: यूपी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी!
.png)
कांग्रेस पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी और इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। पार्टी के हर कार्यकर्ता को एकता का महत्व समझाया जा रहा है, और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की जा रही है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में भी संगठन सृजन को 2027 विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति के रूप में बताया गया।
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि संगठन सृजन सिर्फ कार्यकारिणी बनाने के लिए नहीं हो रहा, बल्कि यह एक बड़ा प्रदेशव्यापी अभियान है, जिसका लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव है। हम आगामी पंचायत चुनावों में अकेले चुनाव लड़ेंगे और इन्हीं चुनावों से 2027 के संघर्ष की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में 15 अगस्त 2025 तक बूथ स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
1.png)
तानाशाही सरकार को बदलने का समय अब पास
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता का गुस्सा दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। अब वह समय दूर नहीं जब लोग अपने वोट से इस तानाशाही सरकार को बदल देंगे। इस दौरान पूर्व सांसद पीएल पुनिया, एपी गौतम, रविप्रकाश वर्मा, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अनिल यादव और अन्य नेता मौजूद थे। संगठन सृजन अभियान के तहत समीक्षा बैठकें 16 जुलाई से पश्चिम जोन के मेरठ से शुरू हुई हैं। इसके बाद 17 जुलाई को ब्रज जोन के अलीगढ़, बुंदेलखंड जोन के झांसी, प्रयाग जोन के प्रयागराज और पूर्वांचल जोन के गोरखपुर में भी बैठकें हो चुकी हैं। सोमवार को लखनऊ में भी एक बैठक आयोजित हुई।
.png)
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन बिजली कटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की कमी के खिलाफ किया जाएगा। सभी जिलों, तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे और ज्ञापन दिए जाएंगे।
ताजा खबरें
About The Author

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।