CM योगी का बड़ा कदम: 500 से ज्यादा छात्रों वाले स्कूलों को मिलेगा आदर्श दर्जा, 2000 करोड़ की योजना स्वीकृत!

CM योगी का बड़ा फैसला: 500+ छात्रों वाले स्कूल बनेंगे आदर्श, 2000 करोड़ मंजूर

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समग्र सुधार के लिए दो हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की अब तक की सबसे बड़ी निवेश योजना मानी जा रही है।

इस बारे में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हम शिक्षा को सिर्फ स्कूल की उपस्थिति तक सीमित नहीं रखना चाहते। हम उसे संरचनात्मक, तकनीकी और बौद्धिक रूप से बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल हो। हम चाहते हैं कि हर बच्चे तक अच्छी शिक्षा पहुंचे, और इसके लिए हम नवाचार और पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं।

मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत, परिषदीय विद्यालयों में कई सुविधाएं बनाई जाएंगी जैसे कि नए भवन, पेयजल, शौचालय, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, एमडीएम शेड, रैंप और चारदीवारी। सरकार का लक्ष्य है कि प्राथमिक शिक्षा को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन के अनुरूप मजबूत किया जाए। यह सुधार केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल जीवन के अनुभव में भी दिखेगा।

आदर्श विद्यालय के रूप में उन्नत किया जाएगा

मंत्री ने बताया कि कई बार कम नामांकन वाले स्कूलों में संसाधन होने के बावजूद अच्छे परिणाम नहीं मिलते, जबकि बड़े स्कूलों में कम संसाधनों के बावजूद उनका सही उपयोग होता है। अब, 500 या उससे अधिक छात्रों वाले स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में उन्नत किया जाएगा। इन स्कूलों को स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी रूम, मल्टीपरपज हॉल, क्लब रूम, कंप्यूटर लैब, ICT लैब, 'लर्निंग बाय डुइंग' स्पेस और एमडीएम शेड जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

सह-शिक्षण की व्यवस्था और बेहतर होगी

महानिदेशक स्कूल, कंचन वर्मा ने कहा कि इस योजना से स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ेगी, पियर लर्निंग और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा, और बच्चों को अनुभवात्मक तरीके से सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही, शिक्षकों के लिए समय सारणी और सह-शिक्षण की व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।