यूपी के कई जिलों में बढ़ सकता है सर्किल रेट, जल्द होगी घोषणा
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बढ़ा सर्किल रेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में जिलाधिकारी से अपील किया है कि वह अपने जिलों में सर्किल रेट पुनरीक्षण का काम आगे बढ़ते हुए तीव्र गति से पूरा करने का आदेश दिया है आगे आपको बता दें इन 10 जिलों में वाराणसी, आगरा, बलरामपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बुलंदशहर, कुशीनगर, झांसी, कन्नौज और गोरखपुर शहर शामिल किया गया है इस दौरान इन जिलों में आपत्तियों का भी निस्तारण धीरे-धीरे करवाया जा रहा है
उसके बाद जल्द से जल्द ही संशोधित सर्किल रेट लागू करके शुरू करवा दिया जाएगा. इस दौरान अब मुख्य सचिव ने दिन शुक्रवार को सभी मंडल आयुक्त और डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विचार विमर्श किया है आगे उन्होंने कहा है कि 51 जिलों में सर्किल रेट पुनरीक्षण का कार्यभार जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए शामली और एटा कौशांबी में 9 जून को सर्किल रेट जारी करने की संभावना व्यक्त की गई है जबकि अब 11 जिलों में आपत्तियां प्रकाशित की जा चुकी हैं तथा इनमें से लगभग 10 कार्य प्रगति पर है.
कार्ययोजना करने की दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेश में जीरो प्रॉपर्टी अभियान के अंतर्गत पात्र परिवारजनों को लाभार्थीपरक परियोजनाओं से कनेक्ट करने के माध्यम से इस कार्य में तीव्र गति लाने पर जोड़ दिया गया है आगे बताया गया है कि अंत्योदय कार्ड के लिए पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर विभाग स्तर पर 15 से लेकर 21 जून के बीच तक ग्राम पंचायत में एक बैठक का आयोजन करवाया जाएगा. इस बैठक के माध्यम से अपात्र कार्ड धारकों को सूची से हटाने की प्रकिया इस दौरान की जाएगी.
आंगनवाड़ी में कार्य कर रहे तैनाती के संबंध में बताया गया है कि कोर्ट केस और शिकायतें संबंधित प्रकरणों का अति शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कर उनके तैनाती प्रक्रिया जल्द से जल्द करवाई जाए प्रयागराज जिले के डीएम भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करवा इस दौरान इस मीटिंग में कहा गया है कि आंगनबाड़ी में कार्य कर रहे 21547 रिक्त पदों में से 74 जिला में चयन करने के कार्य विधि अब धीरे-धीरे पूरी की जा रही है इस दौरान 18882 नव चयनित कार्य कर रहे नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा प्रयागराज जिले में भर्ती प्रक्रिया अब प्रगति पर है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।