बुलडोजर फिर चला! श्रावस्ती में अवैध मदरसा जमींदोज, यूपी में लगातार कार्रवाई

बुलडोजर फिर चला! श्रावस्ती में अवैध मदरसा जमींदोज, यूपी में लगातार कार्रवाई
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। संभल के बाद अब श्रावस्ती जिले में एक और अवैध मदरसे पर कार्रवाई की गई है। रविवार को प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीन पर बने एक गैरकानूनी मदरसे को गिरा दिया।

यह मामला जमुनहा तहसील के हरदत्त नगर गिरंट गांव का है। यहां गाटा संख्या 2430 की जमीन सरकारी रिकॉर्ड में खाद गड्ढे के रूप में दर्ज है। इसी जमीन पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया गया था और वहां जामिया रजविया शम्सुल उलूम नाम से मदरसा चलाया जा रहा था। जांच में पता चला कि यह मदरसा न सिर्फ सरकारी जमीन पर बना है, बल्कि इसे चलाने की कोई मान्यता भी नहीं है। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर इस अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया।

संभल में पुलिस की सख्ती देख मुस्लिम समुदाय ने खुद गिराई मस्जिद

संभल जिले में नगर पालिका की जमीन पर बनी एक मस्जिद को खुद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तोड़ना शुरू कर दिया। ये कार्रवाई शनिवार को मोहल्ला लक्ष्मनगंज में हुई, जहां मस्जिद नगर पालिका की जमीन पर बनाई गई थी। इससे पहले नगर पालिका ने अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसकी समय-सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई थी। शनिवार सुबह एसडीएम विनय मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी, प्रभारी निरीक्षक और अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल, पीएसी और आरएएफ के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही दो जेसीबी मशीनें भी वहां लाई गई थीं।

प्रशासन की सख्ती को देखते हुए मस्जिद पक्ष के लोगों ने खुद ही मस्जिद तोड़ने की बात कही और मजदूर लगाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीओ अनुज चौधरी ने साफ कहा था कि अगर शनिवार शाम तक मस्जिद नहीं तोड़ी गई, तो रविवार से नगर पालिका खुद कार्रवाई करेगी

On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

 

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।