यूपी में किसानों को बड़ा फायदा, सीएम योगी खाते में करेंगे ट्रांसफ़र
किसानों और आश्रित को राहत पहुंचाने का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसान परिवारों के लिए एक नया नियम लॉन्च किया है जिसमें इस योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का विस्तार हुआ है अब योजना के अंतर्गत दुर्घटनाओं से करने वाले और दिव्यांग होने वाले किसानों को योगी सरकार की तरफ से ₹500000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. प्रदेश में 11690 किसानों को सरकार आज 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी. सरकार ने आगे कहा है कि खुद किसानों के आश्रित परिजनों के खाते में 562 करोड रुपए ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया है
जिला अंबेडकर नगर में योगी सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत दी जाने वाले आर्थिक मदद किसानों के परिवारों को भेंट की जाएगी इसमें कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अब इन परिवारों के लिए संजीवनी का काम करेगी. जनपद में विकास कार्यों का उद्घाटन करने की कड़ी में सहायता राशि ट्रांसफर करवा दी जाएगी. इस योजना के माध्यम से किसान ही नहीं उनके परिवार को भी कवर होता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए 45 दिनों के भीतर आवेदन करना अति आवश्यक है.
यह भी पढ़ें: UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से…कठिनाइयों का काम करने का सरकार का प्रयास
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद पोस्ट किया है कि जनपद अंबेडकर नगर में इस योजना के माध्यम से हजारों परिवार को राहत सहायता हर घर तक पहुंचना चाहिए विकास के लिए 194 योजना के लिए 1184 करोड रुपए आवंटित कर दी गई है. देश के किसानों के लिए राहत देने के लिए यह योजना चलाई जा रही है. अब योजना के माध्यम से कोई भी किसान खेती के दौरान किसी भी दुर्घटना का अगर शिकार हो गया तो सरकार की ओर से उन परिजनों को₹500000 का मुआवजा भेंट किया जाएगा
यह भी पढ़ें: यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसलाइसी दौरान किसान की मृत्यु हो जाने पर और हाथ पैर गंवा देने पर एक हाथ और एक पैर गवां देने वाले किसान भाई के परिजनों को यह राहत कोष तत्काल दिया जाएगा. अगर किसी भी तरीके से आंख को क्षति पहुंचती है तब इन परिस्थितियों में उनके परिवारों के लिए मुआवजा उपलब्ध करवाया जाएगा. इसी योजना में मसलन खेती करते समय सांप का काट लेना या किसी जानवर का हमला हो जाए फिर इसके अलावा करंट लग जाए, बिजली गिर जाए, बाढ़ आ जाए, आग लग जाए, घर का गिर जाना यानी किसी भी दुर्घटना का किसान शिकार होता है यहां तक की आतंकी हमले में जान गमाने वाले किसान के परिजनों को मुआवजा अवश्य दी जाएगी.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।