Personal Loan लेने से पहले 5 जरूरी बातें जरूर जान लें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान!

पर्सनल लोन लेने से पहले जानें ये 5 जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान

Uttar Pradesh News

अगर आप बैंक या किसी संस्था से पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई बार छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है और आप कर्ज के बोझ में फंस सकते हैं। पर्सनल लोन लेते वक्त इन 5 बातों का खास ध्यान रखें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। आइए जानते हैं कौन-कौन सी बातें जरूरी हैं:

1. सबसे पहले चेक करें सिबिल स्कोर

लोन लेने से पहले अपना सिबिल स्कोर जरूर देख लें। बैंक इसी स्कोर के आधार पर तय करते हैं कि आपको लोन मिलेगा या नहीं, और कितना ब्याज लगेगा। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तो आपको कम ब्याज पर लोन मिल सकता है। लेकिन अगर स्कोर खराब है, तो ब्याज ज्यादा देना पड़ेगा। इसलिए लोन लेने से पहले सिबिल स्कोर देखें और कोशिश करें कि कम ब्याज पर लोन मिले। इसके लिए बैंकों की तुलना करें और ब्रोकर से लोन लेने से बचें।

2. ब्याज दर (Interest Rate) की पूरी जानकारी लें

पर्सनल लोन जल्दी मिल जाता है, इसलिए लोग अक्सर बिना सोचे-समझे लोन ले लेते हैं। बाद में जब पता चलता है कि ब्याज बहुत ज्यादा है, तब पछताना पड़ता है। इसलिए लोन लेने से पहले यह जरूर जान लें कि कितनी ब्याज दर लग रही है। अलग-अलग बैंकों या एनबीएफसी की तुलना करें और जहां कम ब्याज मिले, वहीं से लोन लें।

यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल यह भी पढ़ें: यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल

3. ईएमआई को लेकर पहले से तय कर लें बात

पर्सनल लोन पर ब्याज थोड़ा ज्यादा होता है, इसलिए उसकी ईएमआई भी ज्यादा आ सकती है। लोन लेने से पहले यह जरूर देख लें कि हर महीने कितनी ईएमआई बनेगी और क्या आप उसे आराम से भर सकते हैं। अगर ईएमआई भरना मुश्किल लगे, तो लोन लेने से पहले दो बार सोचें।

4. ज्यादा समय के लिए लोन लेने से क्या होता है, समझें

अगर आप लोन ज्यादा समय के लिए लेते हैं, तो आपकी हर महीने की ईएमआई थोड़ी कम जरूर हो सकती है, लेकिन पूरा ब्याज मिलाकर आप ज्यादा पैसा चुकाएंगे। इसलिए लोन की अवधि सोच-समझकर तय करें। कम समय में लोन खत्म करना हमेशा फायदेमंद होता है।

5. बैंक से कोई बात न छुपाएं

जब भी आप बैंक से लोन लेने जाएं, तो मांगी गई सारी जानकारी सही-सही दें।अगर आपने पहले से कोई और लोन लिया है, तो उसकी भी जानकारी बैंक को जरूर दें।
अगर आप कुछ छुपाते हैं और बाद में बैंक को पता चलता है, तो आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए साफ-साफ और सही जानकारी देना ही सबसे बेहतर होता है।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
10 Jul 2025 By Harsh Sharma

Personal Loan लेने से पहले 5 जरूरी बातें जरूर जान लें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान!

पर्सनल लोन लेने से पहले जानें ये 5 जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान

अगर आप बैंक या किसी संस्था से पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई बार छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है और आप कर्ज के बोझ में फंस सकते हैं। पर्सनल लोन लेते वक्त इन 5 बातों का खास ध्यान रखें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। आइए जानते हैं कौन-कौन सी बातें जरूरी हैं:

1. सबसे पहले चेक करें सिबिल स्कोर

लोन लेने से पहले अपना सिबिल स्कोर जरूर देख लें। बैंक इसी स्कोर के आधार पर तय करते हैं कि आपको लोन मिलेगा या नहीं, और कितना ब्याज लगेगा। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तो आपको कम ब्याज पर लोन मिल सकता है। लेकिन अगर स्कोर खराब है, तो ब्याज ज्यादा देना पड़ेगा। इसलिए लोन लेने से पहले सिबिल स्कोर देखें और कोशिश करें कि कम ब्याज पर लोन मिले। इसके लिए बैंकों की तुलना करें और ब्रोकर से लोन लेने से बचें।

2. ब्याज दर (Interest Rate) की पूरी जानकारी लें

पर्सनल लोन जल्दी मिल जाता है, इसलिए लोग अक्सर बिना सोचे-समझे लोन ले लेते हैं। बाद में जब पता चलता है कि ब्याज बहुत ज्यादा है, तब पछताना पड़ता है। इसलिए लोन लेने से पहले यह जरूर जान लें कि कितनी ब्याज दर लग रही है। अलग-अलग बैंकों या एनबीएफसी की तुलना करें और जहां कम ब्याज मिले, वहीं से लोन लें।

3. ईएमआई को लेकर पहले से तय कर लें बात

पर्सनल लोन पर ब्याज थोड़ा ज्यादा होता है, इसलिए उसकी ईएमआई भी ज्यादा आ सकती है। लोन लेने से पहले यह जरूर देख लें कि हर महीने कितनी ईएमआई बनेगी और क्या आप उसे आराम से भर सकते हैं। अगर ईएमआई भरना मुश्किल लगे, तो लोन लेने से पहले दो बार सोचें।

4. ज्यादा समय के लिए लोन लेने से क्या होता है, समझें

अगर आप लोन ज्यादा समय के लिए लेते हैं, तो आपकी हर महीने की ईएमआई थोड़ी कम जरूर हो सकती है, लेकिन पूरा ब्याज मिलाकर आप ज्यादा पैसा चुकाएंगे। इसलिए लोन की अवधि सोच-समझकर तय करें। कम समय में लोन खत्म करना हमेशा फायदेमंद होता है।

5. बैंक से कोई बात न छुपाएं

जब भी आप बैंक से लोन लेने जाएं, तो मांगी गई सारी जानकारी सही-सही दें।अगर आपने पहले से कोई और लोन लिया है, तो उसकी भी जानकारी बैंक को जरूर दें।
अगर आप कुछ छुपाते हैं और बाद में बैंक को पता चलता है, तो आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए साफ-साफ और सही जानकारी देना ही सबसे बेहतर होता है।

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/before-taking-personal-loan-you-must-know-5-important-things/article-21388
On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।