यूपी में इस जगह बन रहा 29 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, 3 रेलवे ब्रिज

ring road (1)

उत्तर प्रदेश के बरेली में रिंग रोड की अड़चनें हटाई गई। इस योजना के तहत रिंग रोड का निर्माण करने के लिए 30 गांवों की जमीन खरीदी जाएगी। 21 गांवों के 900 से ज़्यादा किसानों की भूमि खरीद ली गई है। 29 किलोमीटर लबी रिंग रोड के लिए भू-अधिग्रहण पर 800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से अनुमति मिल गई है।

29 किलोमीटर लंबा रिंग रोड

अभी तक करीब 187 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण हुआ है। 200 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जा चुका है। बाकी के 9 गांवों से जमीन का अधिग्रहण अगले एक महीने में किए जाने का टारगेट है। बरेली शहर में रेलवे क्रॉसिंग की वजह से जाम लगता है। इस जाम से लोगों को बचाने के लिए ही 3 जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने करा प्लान है। हाईवे और बाईपास के दोनों ओर 17 अंडरपास बनाने की भी योजना है। रिंग रोड रामपुर रोड स्थित झुमका तिराहा से शुरू होकर शाहजहांपुर रोड स्थित इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तक जाएगी। प्रोजेक्ट पर 2192.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 995.75 करोड़ रुपये सड़क बनाने के लिए और 863.86 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए दिए गए हैं।   

300 करोड़ रुपये के अवॉर्ड का प्रस्ताव

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रति किलोमीटर 73 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करने का टारगेट बनाया है। यह रिंग रोड झुमका को इनवर्टिस से भी जोड़ेगी। झुमका, चौबारी और इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के पास इंटरचेंज बनाएं जाएंगे। ताकि लोगों का सफर आरामदायक हो। जल्दी ही इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडरिंग शुरू होगी। एक महीने के अंदर जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा और उसके बाद रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। करीब 300 करोड़ रुपये के अवॉर्ड का प्रस्ताव मंजूरी के लिए  क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद बरेली के ट्रैफिक सिस्टम में सुधार करना है और अन्य राज्यों से बरेली की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है, मिली जानकारी के मुताबिक 29.9 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जाएगा। इसके साथ ही 3 रेलवे ब्रिज, 11 छोटे बड़े पुल बनाए जाएंगे। 

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 Dec 2024 By Shambhunath Gupta

यूपी में इस जगह बन रहा 29 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, 3 रेलवे ब्रिज

उत्तर प्रदेश के बरेली में रिंग रोड की अड़चनें हटाई गई। इस योजना के तहत रिंग रोड का निर्माण करने के लिए 30 गांवों की जमीन खरीदी जाएगी। 21 गांवों के 900 से ज़्यादा किसानों की भूमि खरीद ली गई है। 29 किलोमीटर लबी रिंग रोड के लिए भू-अधिग्रहण पर 800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से अनुमति मिल गई है।

29 किलोमीटर लंबा रिंग रोड

अभी तक करीब 187 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण हुआ है। 200 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जा चुका है। बाकी के 9 गांवों से जमीन का अधिग्रहण अगले एक महीने में किए जाने का टारगेट है। बरेली शहर में रेलवे क्रॉसिंग की वजह से जाम लगता है। इस जाम से लोगों को बचाने के लिए ही 3 जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने करा प्लान है। हाईवे और बाईपास के दोनों ओर 17 अंडरपास बनाने की भी योजना है। रिंग रोड रामपुर रोड स्थित झुमका तिराहा से शुरू होकर शाहजहांपुर रोड स्थित इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तक जाएगी। प्रोजेक्ट पर 2192.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 995.75 करोड़ रुपये सड़क बनाने के लिए और 863.86 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए दिए गए हैं।   

300 करोड़ रुपये के अवॉर्ड का प्रस्ताव

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रति किलोमीटर 73 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करने का टारगेट बनाया है। यह रिंग रोड झुमका को इनवर्टिस से भी जोड़ेगी। झुमका, चौबारी और इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के पास इंटरचेंज बनाएं जाएंगे। ताकि लोगों का सफर आरामदायक हो। जल्दी ही इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडरिंग शुरू होगी। एक महीने के अंदर जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा और उसके बाद रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। करीब 300 करोड़ रुपये के अवॉर्ड का प्रस्ताव मंजूरी के लिए  क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद बरेली के ट्रैफिक सिस्टम में सुधार करना है और अन्य राज्यों से बरेली की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है, मिली जानकारी के मुताबिक 29.9 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जाएगा। इसके साथ ही 3 रेलवे ब्रिज, 11 छोटे बड़े पुल बनाए जाएंगे। 

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/29-km-long-ring-road--3-railway-bridges-are-being-built-at-this-place-in-up/article-16728
On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।