अरुण जेटली के निधन पर शोक, सांसद हरीश द्विवेदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया. उनके निधन पर उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.
बीजेपी नेता अभिनव उपाध्याय ने कहा कि’ राजनीतिक क्षितिज का ध्रुव तारा अस्त हो गया, श्रद्धेय अरुण जेटली जी के इस रिक्त स्थान की पूर्ति होना शायद संभव नहीं होगा। विनम्र श्रद्धांंजलि’
भानु प्रकाश मिश्रा ने कहा कि #विनम्र_श्रद्धांजलि भारतीय जनता पार्टी के बेहद मजबूत स्तम्भ पूर्व वित्तमंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। आदरणीय जेटली जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। मैं उनको भावपूर्ण श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। ‘
डुमरियागंज से सांसद जगदम्बिका पाल ने लिखा – वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दे भावपूर्ण श्रद्धांजलि। शत शत नमन’
पूर्व छात्र नेता आलोक पांडे ने कहा कि’ बहुत ही दुखद समाचार भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व वित्त मंत्री केंद्र सरकार माननीय अरुण जेटली जी अब हम लोगो के बीच नही रहे। भगवान उनके आत्मा के शान्ति दे। ओम शांति ओम।।’