बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर; कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
विश्व हिन्दू महासंघ जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शुक्रवार को आदित्य अवंतिका मैरिज हाल, फुटाहिया के निकट संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ कुलदीप मिश्रा उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को जागरूक करते हुए सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया.
मुख्य अतिथि कुलदीप मिश्रा ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर आगामी हिन्दू त्योहारों को लेकर सजग और सक्रिय रहना चाहिए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया. बैठक के दौरान संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों में बालकृष्ण सिंह एवं राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी को रामनगर, रुधौली, गौर और सल्टौआ क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री, संदीप कमलापुरी को परशुरामपुर, हरैया और विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री तथा सौरभ चतुर्वेदी को कप्तानगंज, दुबौलिया और बहादुरपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष और विपिन सिंह को बस्ती सदर, बनकटी और साऊंघाट का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया. कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने नेतृत्व, ऊर्जा और सक्रियता के माध्यम से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
बैठक में अमरजीत सिंह, सौरभ त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, पूनम सिंह, डॉ. पंकज त्रिपाठी, बाबा जयप्रकाश दास, शिवलाल प्रेमी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, विपिन सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, बालकृष्ण सिंह बबलू, संदीप कमलापुरी, अरुण सिंह, परमानंद गुप्ता, अमित त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, विकास प्रजापति, सुनील मिश्रा, जमुना प्रसाद, चंद्रमा त्रिपाठी सानू, ज्योति भूषण उर्फ सोनार सिंह, उज्जवल सिंह, आलोक सिंह, शैलेश शुक्ला, अभिषेक अग्रहरी, रंजीत यादव, विकास वर्मा, महेंद्र पाठक, शुभम शुक्ला, रूपनारायण गौड़, गिरजेश पाल, विष्णु प्रसाद, सुमित, राज कपूर, अभिषेक उपाध्याय, प्रेम शंकर शुक्ला, अनुसूया पांडे और डॉ. रेखा मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है