गोपेश्वर त्रिपाठी को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता

गोपेश्वर त्रिपाठी को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता
गोपेश्वर त्रिपाठी को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता

बस्ती. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गोरक्ष प्रान्त के अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल है. पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर त्रिपाठी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया. इसी कड़ी में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान की कड़ी में गोपेश्वर त्रिपाठी के संयोजन में गांधी जयंती के अवसर पर मालीटोला काली मंदिर के निकट वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया.


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, पूरा प्रयास होगा कि उस पर खरा उतरूं. कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसान हितों के लिये निरन्तर संघर्षरत है. भाजपा की सरकार में किसानों को सर्वाधिक अवसर मिले हैं और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलने के साथ ही वैज्ञानिक ढंग से खेती के प्रशिक्षण के साथ संसाधन भी     उपलब्ध कराये जा रहे हैं. कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसान हितों के लिये समर्पित है.


सेवा संकल्प अभियान की कड़ी में वृहद स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानन्द नन्हें, सभासद दिनेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, राजन ठाकुर, आलोक पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, सचिन शुक्ल, शेष नारायन गुप्ता, ताड़क जायसवाल, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, राजकुमार शुक्ल के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.

Basti News: भैंसहटी में पंचायत भवन और महिला शौचालय की बदहाल स्थिति, डीएम से जांच की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: भैंसहटी में पंचायत भवन और महिला शौचालय की बदहाल स्थिति, डीएम से जांच की मांग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है