गांधी जयंती पर लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने रखे तर्कपूर्ण विचार
बस्ती. गांधी जयंती के अवसर पर लिटिल फ्लावर स्कूल, बस्ती में विद्यार्थियों की सोचने-समझने की क्षमता, बोलने की कला और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे.
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निर्देशक राहुल सिंह और प्रधानाचार्य अपर्णा सिंह मौजूद रहीं. मुख्य अतिथि के रूप में एपीएनपीजी कॉलेज बस्ती के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरिता तथा किसान इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन जितेंद्र कुमार शाही उपस्थित रहे. अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने और तर्क के साथ विचार प्रस्तुत करने के महत्व पर प्रकाश डाला.
कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए “संघर्षों को सुलझाने का सबसे प्रभावी तरीका अहिंसा है” विषय रखा गया. इसमें नेहरू हाउस से अग्रिमा व श्रेयांश, गांधी हाउस से दिव्यांशी व समृद्धि, विवेकानंद हाउस से हर्षिता व दिशा तथा टैगोर हाउस से अभय मिश्रा व प्रियांशी ने भाग लिया. सभी विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार तर्क के साथ रखे. प्रतियोगिता में नेहरू हाउस की अग्रिमा और श्रेयांश विजेता रहे.
यह भी पढ़ें: Basti News: भैंसहटी में पंचायत भवन और महिला शौचालय की बदहाल स्थिति, डीएम से जांच की मांगवहीं कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए “व्यक्तिगत हानि उठानी पड़े तब भी सत्य को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए” विषय पर प्रतियोगिता हुई. इसमें नेहरू हाउस से साक्षी अग्रहरि व शगुन दीप, गांधी हाउस से मोहम्मद साहिल व अदिति श्रीवास्तव, विवेकानंद हाउस से अर्पित पाल व साक्षी शुक्ला तथा टैगोर हाउस से अराध्या पांडे व अंशिका सिंह ने हिस्सा लिया. बेहतर प्रस्तुति के आधार पर विवेकानंद हाउस के अर्पित पाल और साक्षी शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया.
यह भी पढ़ें: Basti News: बंजर भूमि पर कब्जे का आरोप, रास्ता बंद करने की शिकायत लेकर एसपी पहुंची महिलाविद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी बात स्पष्ट और तर्कपूर्ण तरीके से रखने का अवसर देती हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा और शांतिपूर्ण संवाद के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया.
विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों और विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ. गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों से जोड़ने का प्रयास किया गया.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है