उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबन्धक श्री धीरेन्द्र शुक्ल, प्रबन्ध निदेशक श्री विनय शुक्ल, डॉ. राजन शुक्ल, प्रधानाचार्या श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी और प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई.
इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र सेवा के संदेशों से परिचित कराया गया. विद्यालय के प्रबन्धक श्री धीरेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गांधी जी के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं. वहीं श्री विनय शुक्ल ने विद्यार्थियों से शास्त्री जी के "जय जवान, जय किसान" के संदेश से प्रेरणा लेने की अपील की. डॉ. राजन शुक्ल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि अच्छे संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है.
कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिवार ने स्वच्छता अभियान चलाया. अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने रोडवेज तिराहा, नेहरू चौराहा और भगत सिंह चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. प्रधानाचार्या श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी और प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता और देश सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया.
इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने महान नेताओं के आदर्शों को अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: Basti News: भैंसहटी में पंचायत भवन और महिला शौचालय की बदहाल स्थिति, डीएम से जांच की मांग
यह भी पढ़ें: गांधी जयंती पर लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने रखे तर्कपूर्ण विचार
यह भी पढ़ें: Basti News: बंजर भूमि पर कब्जे का आरोप, रास्ता बंद करने की शिकायत लेकर एसपी पहुंची महिला
Do you like this personality?
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है