बस्ती में टेट अनिवार्यता के विरुद्ध शिक्षकों ने बैठक कर बनाई संघर्ष की रणनीति
कार्यकारिणी का चुनाव कराने की मांग
नव गठित संयुक्त मोर्चे ने टेट अनिवार्यता के विरुद्ध अपना आंदोलन कार्यक्रम घोषित किया है. जिसके अनुसार आगामी 9 से 15 मार्च तक भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ई मेल अथवा पोस्टकार्ड भेजा जायेगा. 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस एवं 03 मई 2026 को इको पार्क लखनऊ में धरना करते हुए विधानसभा तक मार्च किया जाएगा. सभी साथी उक्त आंदोलन में सक्रियता से शामिल हों.
संगठन के संयुक्त मंत्री विजय कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि 04 मार्च 2026 को वर्तमान कार्यसमिति का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इसलिए समय से कार्यकारिणी का पुनर्गठन आवश्यक है. बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने जिला कार्यकारिणी से अनुरोध पूर्वक प्रस्ताव किया कि शीघ्र ही ब्लॉक कार्यसमिति का निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से चुनाव कराते हुए कार्यकारिणी का पुनर्गठन करें जिससे संगठन द्वारा निर्धारित आगामी संघर्षों में ब्लॉक की मजबूत भागीदारी हो सके.
उपाध्यक्ष पंच बहादुर यादव ने स्थानीय शिक्षक समस्याओं का मुद्दा उठाया. शिक्षकों ने 4 सूत्रीय ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा. बैठक को राज नारायण तिवारी,धर्मेन्द्र कुमार,प्रमोद वर्मा, हरिश्चंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया. बैठक में अरविन्द पाण्डेय, ओम प्रकाश, सत्य प्रकाश पाठक, भरत राम,विनोद कनौजिया,लालता प्रसाद,संतोष मणि तिवारी,हरिमूर्ति चौधरी,महादेव, विवेकानंद वर्मा,शिव कुमार,बलराम वर्मा,राम सजीवन, राधेश्याम वर्मा,धनपाल यादव,रामपति कनौजिया,के.के. गौतम,संदीप वर्मा,अर्चना चौधरी,रोशन लाल,सूर्य नारायण तिवारी,प्रेम शंकर ,राम जीत वर्मा,दिलीप गुप्ता,पवन सिंह,चंदन सोनी, रविन्द्र वर्मा,अश्वनी यादव आदि शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है