Basti News: राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक युगांतरकारी कदम - संजय शुक्ल
Basti News
Leading Hindi News Website
On
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण के अंतर्गत दो बैचों में शिक्षक, एआरपी, डायट मेंटर और बीईओ सहित कुल 180 लोग प्रशिक्षित किए गए. शुक्रवार को दूसरे बैच में 105 प्रतिभागियों को डायट प्राचार्य द्वारा प्रमाणपत्र वितरित करके प्रशिक्षण का समापन किया गया.
समापन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल परख का सामान्य प्रसार मात्र नहीं है, बल्कि यह देश की शैक्षिक गुणवत्ता को मापने के लिए आयोजित होने वाला एक वृहद और वैज्ञानिक राष्ट्रीय सर्वेक्षण है. कहा कि परख सर्वेक्षण भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक युगांतरकारी कदम है.
प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता डॉ रविनाथ त्रिपाठी और सह नोडल प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठी ने श्परखश् सर्वेक्षण के परिचय, इसके ऐतिहासिक संदर्भ और राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) के साथ इसके अंतर्संबंधों पर विस्तृत व्याख्यान दिया. कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और सर्वेक्षण को निष्पक्ष व सफल बनाने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ गोविन्द, वंदना चौधरी, ऋचा शुक्ला, अलीउद्दीन खान, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, नवनीत कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे.
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है