त्योहार से पहले बस्ती पुलिस एक्शन मोड में, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
त्योहारों के मद्देनजर जिले के चिन्हित संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने को कहा गया.
बैठक में स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रखने तथा एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और किसी भी तकनीकी समस्या के त्वरित समाधान के लिए टीमों को अलर्ट रहने को कहा गया. अग्निशमन विभाग को संभावित घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए.
यह भी पढ़ें: Basti News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापनपुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद के संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. त्योहारों के दौरान लगातार गश्त, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग और अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा. शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई.
इस अवसर पर जनपद के नागरिकों और समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि वे त्योहारों को पारंपरिक, उल्लासपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को दें. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है