परसरामपुर में सेवा शिविर शुरू, ग्रामीणों को एक जगह मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

परसरामपुर में सेवा शिविर शुरू, ग्रामीणों को एक जगह मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं
परसरामपुर में सेवा शिविर शुरू, ग्रामीणों को एक जगह मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

 सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को विकासखंड परसरामपुर के सभागार में पांच दिवसीय बहुउद्देशीय ‘सेवा शिविरों’ का शुभारंभ विधायक अजय सिंह ने किया. 03 से 07 अक्टूबर तक चलने वाले इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा.

  विधायक ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभागीय सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं तथा अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए. इस दौरान विधायक ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई. वहीं कुपोषित बच्चों को पोषण सामग्री तथा किसानों को बीज वितरित किए.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है. सेवा शिविर इसी उद्देश्य को धरातल पर उतारने का माध्यम हैं.उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक सहजता, पारदर्शिता और सम्मान के साथ पहुंचे. अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से उन्होंने शिविरों को अधिक से अधिक जनोपयोगी बनाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया.

बस्ती में विजय प्रताप यादव की संदिग्ध मौत का मामला, विवेचक बदलने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में विजय प्रताप यादव की संदिग्ध मौत का मामला, विवेचक बदलने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परसरामपुर श्रीश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष कौशलाधीश पाण्डेय, मंडल कोषाध्यक्ष देव दीपक पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान शान्ति भूषण पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष गुलशन राजभर, भोला पाण्डेय, प्रधान अखिलेश सिंह, प्रधान अनूप सिंह, अंकुर मिश्रा, सीताराम मौर्या, शुभ सागर पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, क्षेत्रीय नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने घोषित किया चुनाव संचालन समिति के प्रभारी यह भी पढ़ें: सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने घोषित किया चुनाव संचालन समिति के प्रभारी

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है