यूपी में NHM संविदा कर्मियों को बड़ी राहत, स्थानांतरण नीति लागू
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डा. पिंकी जोवल ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की स्थानान्तरण मांग को स्वीकार कर लिया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अंतरजनपदीय एवं जनपदीय पदस्थापना हेतु स्थानांतरण नीति लागू की गई है, जिससे जनपद में एनएचएम कार्यक्रम में तैनात लगभग 1100 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को राहत मिलेगी. संगठन ने शासन के आदेश को उनकी लंबे समय से की जा रही मांगों की जीत बताया है.
जिला अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने यह जानकारी देते हुये बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर विभिन्न मांगें रखी थीं, जिनमें 10 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा के तहत 10 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेचुएटी का लाभ दिलाने की मांग शामिल थी. मिशन निदेशक ने स्थानांतरण नीति को मानकर लागू कर दिया है और अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडल अध्यक्ष डॉ वी.के. वर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी लखनऊ जाकर उच्च अधिकारियों से अन्य मांगें रखेंगे. जिला महामंत्री आनंद गौरव शुक्ला ने बताया कि एनएचएम के तहत जनपद में 1100 से ज्यादा चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, ब्भ्व् और अन्य स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं. स्थानांतरण नीति लागू होने से उन्हें सुविधा होगी.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है