सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने घोषित किया चुनाव संचालन समिति के प्रभारी

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने घोषित किया चुनाव संचालन समिति के प्रभारी
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने घोषित किया चुनाव संचालन समिति के प्रभारी

 समाजवादी पार्टी की ओर से लोकतंत्र, मताधिकार और चुनावी पारदर्शिता को लेकर जिले 8 अक्टूबर तक ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा. शनिवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है. वोट की रक्षा होगी तभी लोकतंत्र मजबूत होगा. पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देेते हुये  विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भाजपा से ऊबी जनता सपा की सरकार बनाने के लिये मतदान की प्रतीक्षा में है. उन्होने बताया कि विधानसभा चुनावों के लिये तैयारियां जमीनी स्तर पर तेजी से संचालित की जा रही है. विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर से जावेद पिण्डारी को  विधानसभा चुनाव संचालन समिति का प्रभारी, ज्ञानचन्द चौधरी, रघुनन्दनराम साहु को  सह प्रभारी, कप्तानगंज से मो. स्वालेह प्रभारी, डा. वीरेन्द्र यादव, राजेश गौतम सह प्रभारी और रूधौली से जितेन्द्र यादव प्रभारी, धीरसेन निषाद और शहाबुद्दीन को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है.

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने बताया कि  अभियान के तहत जिले की प्रत्येक विधानसभा में समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाऐंगी. इन बैठकों में सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा. पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर जागरूक करेंगे. विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी  ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है. चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जिन मुद्दों और आरोपों को पार्टी की ओर से उठाया गया है,

उनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए. साथ ही चुनावी संस्थाओं की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने की बात कही गई. अभियान के दौरान ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के संदेश के साथ जनसंपर्क और शांतिपूर्ण पदयात्रा आयोजित की जाएगी. विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने  बताया  कि कार्यक्रम की कड़ी में ेंमुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के मार्गदर्शन में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे. सपा नेताओं ने कहा कि अभियान के माध्यम से मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाया जाएगा. प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 

बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर; कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी यह भी पढ़ें: बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर; कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है