बस्ती में विजय प्रताप यादव की संदिग्ध मौत का मामला, विवेचक बदलने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बस्ती में विजय प्रताप यादव की संदिग्ध मौत का मामला, विवेचक बदलने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बस्ती में विजय प्रताप यादव की संदिग्ध मौत का मामला, विवेचक बदलने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

 रुधौली थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी राम प्रताप यादव और  धर्मराज यादव ने विजय प्रताप यादव के संदिग्ध मौत मामले में पुलिस अधीक्षक के साथ ही सम्बंधित उच्चाधिकारियों को पत्र देकर विवेचक बदलने, आरोपियों की गिरफ्तारी और गवाहों की सुरक्षा के साथ ही परिवार के रक्षा की मांग किया है. भेजे पत्र में में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया गया है. पत्र में  मधवापुर निवासी राम प्रताप यादव पुत्र बेचन प्रसाद यादव एवं धर्मराज यादव पुत्र राम सुन्दर यादव ने  कहा है  कि उनके परिजन विजय प्रताप यादव की 15 दिसम्बर 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पत्र में आरोप लगाया गया है कि मामले में आरोपितों द्वारा कथित रूप से धोखाधड़ी, रुपये हड़पने और मानसिक उत्पीड़न किया गया था. प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि बिसरा जांच में जहर  की पुष्टि होने के बाद 25 फरवरी  को रुधौली थाने में  मुकदमा दर्ज किया गया.

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्तमान में मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विवेचक शिव कुमार यादव द्वारा की जा रही है. प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि निष्पक्ष जांच के बजाय विवेचक द्वारा गवाहों और पीड़ित परिवार पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा है. शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, गवाहों द्वारा हलफनामा दिए जाने के बावजूद उन्हें धमकाने तथा नए गवाह लाने और जेल भेजने की धमकी दिए जाने का आरोप है.

शिकायत में राम प्रताप यादव ने यह भी आरोप लगाया  है कि उनके भाई विजय प्रताप के मौत मामले में नामजद आरोपी अखिलेश यादव, अवधेश यादव, शिवकुमार समेत अन्य कथित रूप से खुले आम घूम रहे हैं. आरोप लगाया है कि आरोपियों और उनके कथित बाहरी दबंग साथियों की ओर से परिवार एवं गवाहों को जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकियां मिल रही हैं. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें: उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

पुलिस उच्चाधिकारियों से मांग किया गया है कि वर्तमान विवेचक, जांच अधिकारी शिव कुमार यादव से विवेचना वापस लेकर किसी उच्च एवं निष्पक्ष अधिकारी से जांच के साथ ही मुकदमे में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाए, इसके साथ ही परिवार एवं गवाहों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा आत्मरक्षार्थ रिवॉल्वर, राइफल का लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संस्तुति की जाए. राम प्रताप यादव और धर्मराज नेे मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. 

बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर; कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी यह भी पढ़ें: बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर; कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है