5 अक्टूबर को बस्ती में निकलेगा ‘संविधान और लोकतंत्र बचाओ मार्च’

5 अक्टूबर को बस्ती में निकलेगा ‘संविधान और लोकतंत्र बचाओ मार्च’
5 अक्टूबर को बस्ती में निकलेगा ‘संविधान और लोकतंत्र बचाओ मार्च’

कांग्रेस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर लोकतंत्र बचाने के लिये “वोट बचाओ देश बचाओ” मार्च निकाला जायेगा. शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि  2 से 8 अक्टूबर  तक “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” मनाया जा रहा है. इस दौरान जिले में “वोट बचाओ देश बचाओ” मार्च सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ जिला स्तर पर संयुक्त बैठकें आयोजित करने के साथ ही 5 अक्टूबर को संविधान और लोकतंत्र बचाओ मार्च कांग्रेस कमेटी कार्यालय से गांधी कला भवन तक निकाला जायेगा.

पत्रकारों से वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र  श्रीवास्तव ने बताया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिये कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, वाहिद अली सिद्दीकी, शहर अध्यक्ष शौकत अली नन्हू ने बताया कि 5 अक्टूबर को संविधान और लोकतंत्र बचाओ मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे.  कहा कि अभियान को लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.
प्रेस वार्ता के दौरान अलीम अख्तर, सुधीर यादव,  सर्वेश कुमार शुक्ल, सुरेन्द्र पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, जय प्रकाश चौबे आदि उपस्थित रहे. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है