बस्ती में इन रूटों का सड़क चौड़ीकरण जरूरी, जाम से मिलेगी राहत!

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा े जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बुधवार को प्रभारी मंत्री आशीष पटेल को पत्र देकर नगर के प्रमुख विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने की मांग किया.
प्रभारी मंत्री को दिये पत्र  पत्र में शहर की यातायात, जल निकासी, सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है.

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने पत्र में कहा कि  नगर पालिका  क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जनहित के कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिससे आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. यदि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करा दिया जाए तो शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, जलभराव की समस्या कम होगी और नगर का समुचित विकास हो सकेगा.

_ Uttar Pradesh News (9)
विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग

उन्होंने अपने पत्र में सबसे प्रमुख मांग शहर में अंडरग्राउंड पार्किंग व्यवस्था शुरू कराने की उठाई है. उनका कहना है कि शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण मुख्य बाजारों और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानी होती है. अंडरग्राउंड पार्किंग बनने से जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है.

बस्ती में पेट्रोल पंप सूखे! क्या सच में खत्म हो रहा तेल या है अफवाह? यह भी पढ़ें: बस्ती में पेट्रोल पंप सूखे! क्या सच में खत्म हो रहा तेल या है अफवाह?

इसके अलावा उन्होंने नगर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं इंटरलॉकिंग, सीवर निर्माण कराए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कई प्रमुख सड़कें संकरी होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को राहत मिलेगी.

बस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विरोध, बोले- नया पेंशन कानून नहीं चलेगा यह भी पढ़ें: बस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विरोध, बोले- नया पेंशन कानून नहीं चलेगा

पत्र में एक और महत्वपूर्ण मुद्दा शहर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों का उठाया गया है. उन्होंने मांग की कि शहर के ऊपर लटक रहे बिजली के तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबलिंग कराई जाए. इससे जहां दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा, वहीं शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी.
भाजपा नेता दिलीप पाण्डेय ने बस्ती के महुली मार्ग (हड़िया चौराहा से गौरिया तक) सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने की भी मांग की है. उनका कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और सड़क संकरी होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

12 लाख के ऑर्डर से चमकी बस्ती की महिलाओं की किस्मत, जानिए ‘राम जी का पेड़ा’ योजना का पूरा प्लान यह भी पढ़ें: 12 लाख के ऑर्डर से चमकी बस्ती की महिलाओं की किस्मत, जानिए ‘राम जी का पेड़ा’ योजना का पूरा प्लान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Mar 2026 By Shobhit Pandey

बस्ती में इन रूटों का सड़क चौड़ीकरण जरूरी, जाम से मिलेगी राहत!

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा े जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बुधवार को प्रभारी मंत्री आशीष पटेल को पत्र देकर नगर के प्रमुख विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने की मांग किया.
प्रभारी मंत्री को दिये पत्र  पत्र में शहर की यातायात, जल निकासी, सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है.

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने पत्र में कहा कि  नगर पालिका  क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जनहित के कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिससे आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. यदि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करा दिया जाए तो शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, जलभराव की समस्या कम होगी और नगर का समुचित विकास हो सकेगा.

_ Uttar Pradesh News (9)
विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग

उन्होंने अपने पत्र में सबसे प्रमुख मांग शहर में अंडरग्राउंड पार्किंग व्यवस्था शुरू कराने की उठाई है. उनका कहना है कि शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण मुख्य बाजारों और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानी होती है. अंडरग्राउंड पार्किंग बनने से जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है.

इसके अलावा उन्होंने नगर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं इंटरलॉकिंग, सीवर निर्माण कराए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कई प्रमुख सड़कें संकरी होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को राहत मिलेगी.

पत्र में एक और महत्वपूर्ण मुद्दा शहर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों का उठाया गया है. उन्होंने मांग की कि शहर के ऊपर लटक रहे बिजली के तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबलिंग कराई जाए. इससे जहां दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा, वहीं शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी.
भाजपा नेता दिलीप पाण्डेय ने बस्ती के महुली मार्ग (हड़िया चौराहा से गौरिया तक) सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने की भी मांग की है. उनका कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और सड़क संकरी होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/road-widening-of-these-routes-in-basti-will-provide-relief/article-25207
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।