बस्ती में दबंगों ने घर में घुसकर मारा पीटा, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Basti News
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बस्थनवां निवासी पंचलाल पुत्र दुलारे ने जमीनी विवाद में गांव के ही दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारने पीटने के मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.
एसपी को दिये पत्र में पंचलाल ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति धोबी है.
गत 23 मार्च की रात जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही अरविन्द पाठक, शिवनरायन पाठक उर्फ लल्ला, जयनरायन पाठक पुत्रगण जगदीश पाठक व जगदीश पाठक पुत्र राम समुझ ने घर में घुसकर सोते समय लाठी-डंडा व सरिया लेकर भद्दी-भद्दी गाली देते प्राणघातक हमला कर दिया. वह गम्भीर रूप से घामल हो गया.
शोर मचाने पर उसके परिवार को सदस्य जब पहुंचे तो उक्त लोग जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गये . उसकी पत्नी पिंकी ने 112 पर फोन किया . पुलिस ही गाड़ी उसे परशुरामपुर सीएचसी ले गयी जहां उसका इलाज हुआ . दूसरे दिन उसने पैकोलिया थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आग्रह किया किन्तु पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया न ही उसे न्याय दिलाया गया. उसने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही उसकी और परिवार के जान माल की रक्षा कराया जाय.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है