बस्ती में पेट्रोल पंप सूखे! क्या सच में खत्म हो रहा तेल या है अफवाह?
Basti News
बस्ती में पहले गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को दिक्कत हुई, वहीं अब पेट्रोल को लेकर भी चिंता बढ़ती दिख रही है. 24 मार्च से ही कई ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिल रहा था. धीरे-धीरे यह समस्या शहर तक भी पहुंचती नजर आ रही है.
दक्षिण दरवाजा चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप तेल खत्म होने के कारण बंद हो गया, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई. वहीं महिला अस्पताल के सामने पाण्डेय पेट्रोल पंप पर तेल तो उपलब्ध है, लेकिन भारी भीड़ के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.
भीड़ और अफवाहों से बढ़ी दिक्कत
लोगों के बीच यह बात तेजी से फैल रही है कि पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है. इसी डर के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन लेने पहुंच रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ गई है. हालांकि, कई जगहों पर यह साफ दिख रहा है कि असली समस्या आपूर्ति की नहीं, बल्कि अचानक बढ़ी मांग की है.
यह भी पढ़ें: Basti News: क्षय रोग से मुक्ति के लिये जारी है अभियानः जागरूकता कार्यक्रम में दिया जानकारी
कंपनी ने दी सफाई, कही ये बात
इस बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ-साथ भारत पेट्रोलियम ने भी स्थिति को लेकर साफ किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. कंपनियों की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में भंडार उपलब्ध है. कच्चे तेल से लेकर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी तक सभी स्तर पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी है. दोनों कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर ज्यादा मात्रा में खरीदारी करने से बचें. जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि सभी तक आसानी से आपूर्ति बनी रहे.
कंपनियों ने यह भी भरोसा दिलाया है कि उनके नेटवर्क के जरिए देशभर में ईंधन की सप्लाई सुचारु रूप से जारी है और आने वाले समय में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: Basti News: सेन्ट्रल एकेडमी में परीक्षाफल का वितरण, मेधावियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसलाप्रशासन और लोगों के लिए जरूरी संदेश
ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि लोग संयम रखें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें. अफवाहों से बचना ही इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान है. अगर लोग सामान्य तरीके से पेट्रोल लेते रहें, तो पंपों पर भीड़ खुद ही कम हो जाएगी और स्थिति जल्द ही सामान्य हो सकती है.
बस्ती में पेट्रोल पंप सूखे! क्या सच में खत्म हो रहा तेल या है अफवाह?
Basti News
बस्ती में पहले गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को दिक्कत हुई, वहीं अब पेट्रोल को लेकर भी चिंता बढ़ती दिख रही है. 24 मार्च से ही कई ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिल रहा था. धीरे-धीरे यह समस्या शहर तक भी पहुंचती नजर आ रही है.
दक्षिण दरवाजा चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप तेल खत्म होने के कारण बंद हो गया, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई. वहीं महिला अस्पताल के सामने पाण्डेय पेट्रोल पंप पर तेल तो उपलब्ध है, लेकिन भारी भीड़ के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.
भीड़ और अफवाहों से बढ़ी दिक्कत
लोगों के बीच यह बात तेजी से फैल रही है कि पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है. इसी डर के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन लेने पहुंच रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ गई है. हालांकि, कई जगहों पर यह साफ दिख रहा है कि असली समस्या आपूर्ति की नहीं, बल्कि अचानक बढ़ी मांग की है.
कंपनी ने दी सफाई, कही ये बात
इस बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ-साथ भारत पेट्रोलियम ने भी स्थिति को लेकर साफ किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. कंपनियों की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में भंडार उपलब्ध है. कच्चे तेल से लेकर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी तक सभी स्तर पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी है. दोनों कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर ज्यादा मात्रा में खरीदारी करने से बचें. जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि सभी तक आसानी से आपूर्ति बनी रहे.
कंपनियों ने यह भी भरोसा दिलाया है कि उनके नेटवर्क के जरिए देशभर में ईंधन की सप्लाई सुचारु रूप से जारी है और आने वाले समय में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.
प्रशासन और लोगों के लिए जरूरी संदेश
ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि लोग संयम रखें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें. अफवाहों से बचना ही इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान है. अगर लोग सामान्य तरीके से पेट्रोल लेते रहें, तो पंपों पर भीड़ खुद ही कम हो जाएगी और स्थिति जल्द ही सामान्य हो सकती है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।