12 लाख के ऑर्डर से चमकी बस्ती की महिलाओं की किस्मत, जानिए ‘राम जी का पेड़ा’ योजना का पूरा प्लान
Basti News
‘राम जी का पेड़ा’ योजना की पहल को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और अब तक इसके लिए 12,31,000 (बारह लाख इकतीस हजार रुपये) के आर्डर प्राप्त हो चुके हैं. यह जानकारी देते हुये पहल के मनीष मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि प्राप्त आर्डर से होने वाले लाभ में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हिस्से का प्रॉफिट नकद रूप में वितरित किया गया, क्योंकि अधिकांश महिलाओं के बैंक खाते अभी नहीं खुले हैं.
उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले माह तक सभी संबंधित महिलाओं के बैंक खाते खुल जाने के पश्चात लाभ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी. पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुये मनीष मिश्रा ने बताया कि इस योजना से जुड़े 100 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में से प्रत्येक महिला को, अर्थात् 1000 महिलाओं को 1,000-1,000 हजारा की राशि प्रदान की गई है. इसके साथ ही, महिलाओं को पेड़ा निर्माण का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि वे उच्च गुणवत्ता का ‘राम जी का पेड़ा’ तैयार कर सकें और इसे प्रसाद के रूप में बेहतर मानकों के साथ उपलब्ध कराया जा सके.
उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा. भविष्य में इस योजना का दायरा और विस्तारित करने की भी योजना है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़कर लाभान्वित हो सकें.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है