बस्ती में लव जिहाद को लेकर रामभद्राचार्य का सख्त संदेश, बेटियों को किया सावधान

जगत की सारी सभ्यतायें पूर्वान्चल से निकलती है

बस्ती में लव जिहाद को लेकर रामभद्राचार्य का सख्त संदेश, बेटियों को किया सावधान
बस्ती में लव जिहाद को लेकर रामभद्राचार्य का सख्त संदेश, बेटियों को किया सावधान

महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र में सोमवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने  गुरू वशिष्ठ रामायण कथा के छठवे दिन कथा को विस्तार देते हुये  श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जनेऊ संस्कार का भावुक वर्णन किया. कहा कि मेरी इच्छा रहती है कि बढनी मिश्र की माताओं, बहुओं से कहूं मुझे भूख लगी है, कुछ खिलाओ. भावुक स्वर में कहा कि बढनी मिश्र के प्रेम से गदगद हूं.

रामभद्राचार्य ने  कहा कि जगत की सारी सभ्यतायें पूर्वान्चल से निकलती है. श्रीराम को भी जन्म लेने के लिये  बस्ती का चयन करना पड़ा. बडा नीक लागै वशिष्ठ जी कै गउवां, सहित अनेक भजनों के माध्यम से रामभद्राचार्य ने  वशिष्ठ महिमा का गान किया. कहा कि बढनी मिश्र आश्रम के लिये 52 बीघा जमीन आरक्षित है उसका सीमांकन कराकर  दिव्यांगों के लिये इण्टर मीडिएट कालेज खोला जायेगा.

लब जेहाद सेे हिन्दू बेटियों को सावधान करते हुये रामभद्राचार्य ने  कहा कि बुरी नजर डालने वाले राक्षसों की आंख निकालने के लिये लक्ष्मीबाई बन जाओ. महात्मा जी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जनेऊ संस्कार, माता से भिक्षा लेने सहित अनेक विन्दुओं की मार्मिक विवेचना करते हुये श्रीअयोध्या धाम में श्रीराम जन्म भूमि निर्माण के संघर्ष, बलिदान और अदालती कार्यवाहियों, खुद के गवाही देने आदि विन्दुओं पर प्रकाश डाला. माता के महिमा का वर्णन करते हुये रामभद्राचार्य ने कहा कि जिसे माता का आशीर्वाद प्राप्त हो उसे संसार के सभी पुण्य मिल जाते हैं.

बस्ती में प्रशासन सख्त: जनशिकायत, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली पर कड़े निर्देश यह भी पढ़ें: बस्ती में प्रशासन सख्त: जनशिकायत, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली पर कड़े निर्देश

ब्रह्म ऋषि महर्षि वशिष्ठ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सांस्कृतिक महोत्सव के  छठे दिन दूरदर्शन लखनऊ की अवधी की युवा लोक गायिका राशि श्रीवास्तव ने श्री गणेश वन्दना, जय जय हो गजानन,  सजा दो घर को गुलशन सा , आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया की प्रस्तुति ने  कथा पंडाल को रसामृत कर दिया . इसी  श्रृंखला में बस्ती की धरोहर दूरदर्शन लखनऊ की कलाकार, उत्तर प्रदेश संगीत अकादमी पुरस्कार प्राप्त, रश्मि  चौधरी,  डॉ. मालिनी अवस्थी की शिष्या डॉ० रंजना अग्रहरि ने ,भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा राजा जी खजनवा देना बधाई गीत रंग डारो ना कान्हा भीगे  चुनरी , अवध मा बाजे, बाजे बधाइयां ,14 बरस मा राम जी आवे, सब नर नारी मंगल गावे, वहीं विक्रांत पाण्डेय ने,मेरे गिरधर कान्हा, हनुमान चालीसा मेरे राम आएंगे, आदि के भजनो ने भक्ति रस मयी प्रस्तुतियो ने कथा का पूरे वातावरण को हर्षित एवं अलौकिक कर दिया . मास्टर शिव की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया. कथा के आरम्भ में  गायिका रंजना अग्रहरी द्वारा अवध मा बाजे, बाजे बधाइयां ,14 बरस मा राम जी आवे, सब नर नारी मंगल गावे . पादुका पूजन  मुख्य यजमान संजय मिश्रा , वंदना मिश्रा , संतोष मिश्रा ने किया.  मुख्य यजमान चंद्र भूषण मिश्र ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

Basti News: महिला के पेट से निकला 10 किलो वजनी ट्यूमर यह भी पढ़ें: Basti News: महिला के पेट से निकला 10 किलो वजनी ट्यूमर

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने राना दिनेश प्रताप सिंह को मंच पर बुलाकर आशीर्वाद देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया  कहा की मेरा मन इतना गदगद है की मै उसका बखान शब्दो में नही कर सकता तुमने बहुत बड़ा आयोजन किया आज तुमने मेरा दिल जीत लिया. तुम इसी तरह हर साल कथा का आयोजन करते रहो .

बस्ती के कोच अनिकेत उपाध्याय को बड़ी उपलब्धि, Cricket Australia से Level-2 सर्टिफिकेट हासिल यह भी पढ़ें: बस्ती के कोच अनिकेत उपाध्याय को बड़ी उपलब्धि, Cricket Australia से Level-2 सर्टिफिकेट हासिल

नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना,  एमएलसी    प्रतिनिधि हरीश सिंह ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा , दयाशंकर मिश्रा , तेजस उर्फ तेजा , चंद्रमनी मिश्रा , कैलाश मोहन श्रीवास्तव, दिनेश पाल , आसमान सिंह , शिव पूजन लाल श्रीवास्तव , रणजीत सिंह  , विजय श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह , राजेश त्रिपाठी  , रामशंकर मिश्रा , आशीष सिंह , दीपक सिंह , सीबी शुक्ला, आलोक पांडेय , शैलेंद्र पांडेय , विवेकानंद शुक्ला , शशि प्रभा ,  राधेश्याम जयसवाल , अनिल श्रीवास्तव , विश्वनाथ पाण्डेय  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोता उपस्थित रहे. संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है