Basti News: महिला के पेट से निकला 10 किलो वजनी ट्यूमर
Basti News
Leading Hindi News Website
On
क्योर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में वरिष्ठ सर्जन डा. राजेश पटेल और चिकित्सको की टीम ने सिद्धार्थनगर जनपद के बभनी निवासिनी अन्नपूर्णा चौधरी का सफल आपरेशन कर जीवन दान दिया. मरीज के पेट से लगभग 10 किलो वजनी ट्यूमर निकाला गया. डा. राजेश पटेल ने बताया कि आपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है.
ओपेक चिकित्सालय कैली रोड स्थित क्योर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में वरिष्ठ सर्जन डा. राजेश पटेल ने बताया कि यह आपरेशन चुनौतीपूर्ण था. मरीज अन्नपूर्णा चौधरी के परिजनों के अनुसार ट्यूमर लगातार बढ़ रहा था, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हो रही थी. समय पर सही जांच और विशेषज्ञ उपचार के कारण यह जटिल ऑपरेशन संभव हो सका. परिजनों ने डाक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है.
अब बस्ती ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी मरीज यहां बेहतर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.
अब बस्ती ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी मरीज यहां बेहतर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है