Basti News: यूजीसी का नया नियम लाकर सरकार देश को गृह युद्ध की ओर ले जा रही है-रामभद्राचार्य

जातिवाद के नाम पर आरक्षण क्यों, प्रतिभाओं को सम्मान मिले

Basti News: यूजीसी का नया नियम लाकर सरकार देश को गृह युद्ध की ओर ले जा रही है-रामभद्राचार्य
Basti News: यूजीसी का नया नियम लाकर सरकार देश को गृह युद्ध की ओर ले जा रही है-रामभद्राचार्य

महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र में रविवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने  गुरू वशिष्ठ रामायण कथा के पांचवेे दिन अपने पैतृक गांव बढ़नी मिश्र में कथा को विस्तार देते हुये कहा कि श्रीराम, लक्ष्मण , भरत , शत्रुघ्न के जन्म, नामकरण, श्रीराम नाम महिमा के विविध प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि यूजीसी का नया नियम लाकर सरकार देश को गृह युद्ध की ओर ले जा रही है।

इसका परिणाम भयावह होगा। पंथ अनेक हैं, हम सब हिन्दू एक हैं। रामभद्राचार्य ने कहा कि जातिवाद के नाम पर आरक्षण क्यों,  प्रतिभाओं को सम्मान मिले।
बडा नीक लागेै वशिष्ठ जी कै गउवा, जहां राम विद्यार्थी बन के अइलें। सहित अनेक धार्मिक गीतों  को स्वर देते हुये रामभद्राचार्य ने श्रीराम जन्म, नामकरण, बाल लीला का वृहद वर्णन करते हुये कहा कि  राम कहने मात्र से चारों वेदों के पाठ का फल मिलता है।

चौपाई नहीं गाओगे तो चौपट हो जाओेगे। रामभद्राचार्य ने कहा कि जिनसे राष्ट्र का मंगल होता है वही राम हैं। रामभद्राचार्य ने कहा कि हिन्दू समाज कुरीतयों से दूर हो। श्रीराम मंदिर बन जाने के बाद देश तीसरी अर्थ व्यवस्था बनने की ओर है। ‘ वो नन्हंें- मुन्ने राम जरा सामने तो आओ’ आदि के माध्यम से उन्होेने गुरू वशिष्ठ महिमा का गान किया।
भोजपुरी सिनेमा के स्टार गायक आर्यंन बाबू ने  ‘दुनिया में देव हजारों है भगवान तुम्हारा क्या कहना, तेरी शक्ति का क्या कहना तेरी भक्ति का क्या कहना व हनुमान चालीसा गाकर सबका मन मोह लिया।

प्रयागराज से गोरखपुर रूट की वंदे भारत का बदलेगा समय? जाने वजह यह भी पढ़ें: प्रयागराज से गोरखपुर रूट की वंदे भारत का बदलेगा समय? जाने वजह

श्री तुलसी पीठ चित्रकूट धाम के उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र दास जी महाराज ने कथा आयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की बढ़नी मिश्र में वशिष्ठ रामायण कथा  पूरे विश्व को प्रभावित करेगी।

UP में बड़ा बदलाव! एक्सप्रेसवे किनारे बनने जा रहे Industrial Corridors से लाखों रोजगार यह भी पढ़ें: UP में बड़ा बदलाव! एक्सप्रेसवे किनारे बनने जा रहे Industrial Corridors से लाखों रोजगार


संघ के प्रांत प्रचारक रमेश , विभाग प्रचारक ऋषि,  जिला प्रचारक सरवेंद्र, हरैया के जिला प्रचारक राघवेंद्र , प्रांत सेवा प्रमुख रवि शंकर , एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज अयोध्या सुरेंद्र मोहन सहाय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला,  नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल , गायघाट के अध्यक्ष  प्रतिनिधि पिंटू तिवारी, राजा ऐश्वर्य राज सिंह,

Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: वृषभ, कन्या, मकर, मेष, मिथुन,कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह,कर्क, तुला,धनु का आज का राशिफल यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: वृषभ, कन्या, मकर, मेष, मिथुन,कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह,कर्क, तुला,धनु का आज का राशिफल

समाजसेवी उमाशंकर पटवा, ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, भाजपा नेता राजकुमार शुक्ल,  लाल सिंह , कृष्ण चंद्र सिंह, सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, सतेंद्र बहादुर पाल , डा.आशीष नारायण तिवारी , किशन सिंह , आशीष श्रीवास्तव , परमानंद लाल श्रीवास्तव , कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कथा के आरम्भ में श्रद्धालु भक्तों चन्द्रभूषण मिश्र, राना दिनेश प्रताप सिंह आदि ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया। 

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है